नगर निकाय चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया तेज, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बनी चर्चा का विषय

नगर निकाय चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया तेज, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बनी चर्चा का विषय

राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया अब पूरी तरह गति पकड़ चुकी है। सोमवार को अकेले 1,280 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें मेयर और नगर परिषद/नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 106 उम्मीदवार मैदान में उतरे, जबकि 1,174 लोगों ने वार्ड पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की।

नामांकन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी
इस चुनावी प्रक्रिया की खास बात महिलाओं की लगातार बढ़ रही हिस्सेदारी है। सोमवार को मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 44 महिला उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, वहीं 611 महिलाओं ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन किया। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो मेयर व अध्यक्ष पद के लिए कुल 56 और वार्ड पार्षद पद के लिए 683 महिलाएं नामांकन कर चुकी हैं। कुल मिलाकर अब तक मेयर/अध्यक्ष पद के लिए 129 और वार्ड पार्षद पद के लिए 1,302 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।

4 फरवरी तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। ऐसे में मंगलवार और बुधवार को उम्मीदवारों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 6 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 7 फरवरी को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा और प्रचार अभियान औपचारिक रूप से तेज हो जाएगा।

देवघर में भाजपा के दो दावेदार, एक को समर्थन
देवघर नगर निगम में महापौर पद को लेकर भाजपा के भीतर हलचल देखने को मिली। यहां पार्टी के दो नेताओं; रीता चौरसिया और बाबा बलियासे ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि, पार्टी ने अंतिम रूप से रीता चौरसिया के समर्थन का फैसला किया है। वहीं, गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित राजेश मंडल समेत कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

कांग्रेस ने समर्थित उम्मीदवारों की सूची तैयार की
भले ही नगर निकाय चुनाव औपचारिक रूप से दलगत नहीं हैं, लेकिन राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ने मेयर पद के लिए लगभग छह नामों पर सहमति बना ली है। गढ़वा से पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी को पार्टी समर्थन मिलने की संभावना है। जमशेदपुर में मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा बोकारो से उमेश गुप्ता, धनबाद से शमशेर आलम और रांची से पूर्व मेयर रमा खलखो को भी कांग्रेस का समर्थन मिलने का निर्णय लिया गया है।

Trending News

पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM