रांची में मर्सिडीज चालक की हैवानियत, युवक को बोनेट पर लटकाकर शहर में दौड़ाई कार

रांची में मर्सिडीज चालक की हैवानियत, युवक को बोनेट पर लटकाकर शहर में दौड़ाई कार

रांची के डोरंडा इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद एक लग्जरी मर्सिडीज कार चालक ने सड़क पर एक युवक को टक्कर मार दी और उसे वहीं छोड़ने के बजाय कार के बोनेट पर फंसा हुआ कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। युवक मदद के लिए चीखता रहा, लेकिन आरोपी ने गाड़ी रोकने की कोशिश तक नहीं की।

घटना के दौरान रास्ते में जब होमगार्ड जवानों की नजर इस दृश्य पर पड़ी तो उन्होंने कार रोकने का इशारा किया। लेकिन आरोप है कि चालक ने रुकने के बजाय जवानों पर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वे किसी तरह बच पाए। इसके बावजूद आरोपी बिना रुके गाड़ी लेकर आगे बढ़ता रहा।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक को बोनेट से उतारकर सीधे अपने घर ले गया, जहां उसे जबरन बंधक बना लिया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल आरोपी के ठिकाने पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक गंभीर रूप से सहमा हुआ और चोटिल बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी पेशे से वकील है। वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई मर्सिडीज कार को भी जब्त कर थाने ले जाया गया है।

Trending News

चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM