नक्सल के खिलाफ बड़ी सफलता, कई नक्सिलयों ने डाले हथियार
झारखंड से बड़ी खबर है। यहां लाल आतंक (भाकपा माओवादी) के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दरअसल यहां कई कुख्यात नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए हैं।

झारखंड से बड़ी खबर है। यहां लाल आतंक (भाकपा माओवादी) के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दरअसल यहां कई कुख्यात नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए हैं। इन सभी ने समाज की मुख्यधारा में लौटने की सहमति जतायी है। इन सभी ने सरकार की योजनाओं पर अपनी सहमति जतायी है। नक्सलियों के इस आत्मसमर्पण को बडी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी के निर्देश पर सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर के नेतृत्व चलाए जा रहे ऑपरेशन नवजीवन-2 के तहत झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर 16 नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियारों और कारतूसों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। मिली खबर के अनुसार इन सभी पर कुल 60 लाख रूपये के इनाम थे। इनमें कई कुख्यात चेहरे भी शामिल हैं।
इस दौरान डीजीपी तदाशा मिश्र, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी साकेत सिंह, आईजी पंकज कंबोज, आईजी अभियान नरेंद्र सिंह, आईजी अनूप बिरथरे समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। ऐसा माना जा रहा है कि यह आत्मसमर्पण झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखण्ड जगुआर द्वारा चलाए जा रहे चौतरफा संयुक्त अभियानों तथा झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का परिणाम है।
रांची से विकास कश्यप की रिपोर्ट











