बांकीपुर में NDA का शक्ति प्रदर्शन, CM सम्राट बोले-एक-एक वोट BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को मिलेगा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को पटना के विभिन्न क्षेत्रों में एक विशाल एवं रोड शो का आयोजन किया गया।

बांकीपुर में NDA का शक्ति प्रदर्शन, CM सम्राट बोले-एक-एक वोट BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को मिलेगा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को पटना के विभिन्न क्षेत्रों में एक विशाल एवं रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने बांकीपुर उपचुनाव के लिये भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर सहित भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। 

रोड शो भट्टाचार्य रोड, पीरमुहानी, कदमकुआँ, नाला रोड सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ा। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रोड शो का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के पक्ष में लगाए जा रहे नारों और उत्साहपूर्ण जनसहभागिता से पूरा क्षेत्र चुनावी रंग में सराबोर दिखाई दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। यह जनता का सैलाब है। जनता का एक-एक वोट 30 तारीख को भाजपा के प्रत्याशी नीरज सिन्हा को मिलेगा। बिहार की जनता और बांकीपुर की जनता लगातार भाजपा और एनडीए के साथ खड़ी है। भाजपा (एनडीए) की जीत, बांकीपुर की जनता की जीत होगी। 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक विधानसभा क्षेत्र का चुनाव नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनविश्वास को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा बिहार सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज सिन्हा को अपना आशीर्वाद देगी। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को विजयी बनाने की अपील की।

रोड शो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, लोजपा (रामविलास) नेता राजू तिवारी, विधायक मंगल पाण्डेय सहित एनडीए नेता, भाजपा एवं एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Trending News

बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
Oct 22, 2026, 10:40:00 AM
MLC चुनाव से पहले सम्राट सरकार ने शिक्षकों को दी सौगात, जारी की अनुदान राशि
MLC चुनाव से पहले सम्राट सरकार ने शिक्षकों को दी सौगात, जारी की अनुदान राशि
Oct 22, 2026, 10:28:00 AM
शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
Oct 22, 2026, 9:43:00 AM
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
Oct 22, 2026, 9:01:00 AM
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
Oct 22, 2026, 8:43:00 AM
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 11:20:00 PM
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
Oct 21, 2026, 11:10:00 PM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM