गढ़वा में बारिश के बीच कहर बनकर गिरी बिजली, दो की मौ*त; एक घायल

गढ़वा में बारिश के बीच कहर बनकर गिरी बिजली, दो की मौ*त; एक घायल

गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति झुलसकर घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान बलीगढ़ निवासी मजीद खान के पुत्र आशिक खान (50) और कमसी भुइयां के पुत्र राजू भुइयां (38) के रूप में हुई है। वहीं, मजीद खान के दूसरे पुत्र वशी खान (55) हादसे में घायल हुए हैं।

परिजनों के मुताबिक, तीनों मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित चेरी पोखर इलाके में बकरियां चराने गए थे। शाम के वक्त अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीनों बुरी तरह झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने आशिक खान और राजू भुइयां को मृत घोषित कर दिया। वशी खान का इलाज फिलहाल जारी है।

हादसे के बाद आशिक खान के परिजन अस्पताल से उनका शव बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। घटना की खबर फैलते ही बलीगढ़ गांव में मातम पसर गया और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए थे। इनमें दो की मौत हुई है, जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM