देर रात टोल प्लाजा पर बवाल, महिला डॉक्टर के पति और टोल कर्मियों बीच मारपीट, जानें क्या है मामला

देर रात टोल प्लाजा पर बवाल, महिला डॉक्टर के पति और टोल कर्मियों बीच मारपीट, जानें क्या है मामला

अनगड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित हेसल टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टोल शुल्क को लेकर एक महिला चिकित्सक के पति और टोलकर्मियों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। घटना रात करीब 12:37 बजे की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है, हालांकि कथित रूप से इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद नहीं हो सकी है।

इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने मंगलवार को अनगड़ा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक ओर टोल प्लाजा के मैनेजर संतोष पाठक ने शिकायत दी है, जबकि दूसरी ओर इटकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉ. रूपम कुमारी के पति गौतम तिवारी (त्रिपाठी) ने भी मामला दर्ज कराया है।

टोल मैनेजर का आरोप: हथियार दिखाकर लूट और फायरिंग

टोल मैनेजर की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि एक सफेद रंग की एसयूवी (नंबर JH-01 FG-1025) रामपुर की ओर से विकास की तरफ जा रही थी। वाहन में सवार लोगों ने खुद को कांके के होचर क्षेत्र का स्थानीय निवासी बताया और टोल शुल्क दिए बिना निकलने की जिद करने लगे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मैनेजर ने दावा किया कि वाहन में मौजूद महिला बार-बार कह रही थी कि जाते समय भी टोल नहीं दिया था, तो अब क्यों दिया जाए।

इसी बीच टोलकर्मी ने वाहन में लगे फास्टैग से 70 रुपये काट लिए। इसके बाद वाहन सवार महिला और पुरुष ने बूथ नंबर 13 पर तैनात कर्मचारी विशाल उपाध्याय को बाहर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने विशाल की कनपटी और सीने पर पिस्टल सटाकर उसका मोबाइल और 13 हजार रुपये छीन लिए तथा उसके साथ मारपीट की। प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि विशाल पर फायरिंग की गई, लेकिन गोली निशाना चूक जाने से उसकी जान बच गई।

डॉक्टर के पति का दावा: टोलकर्मियों ने किया हमला, पिस्टल छीनी

वहीं दूसरी ओर डॉक्टर रूपम कुमारी के पति गौतम त्रिपाठी, जो पेशे से व्यवसायी बताए गए हैं, ने अपनी शिकायत में घटना का अलग विवरण दिया है। उन्होंने कहा कि वह पत्नी और साले ज्ञानदीप के साथ पुरी से लौटकर सोमवार रात रांची के कांके अंतर्गत होचर स्थित अपने घर जा रहे थे।

उनका आरोप है कि टोल प्लाजा पर उन्होंने खुद को स्थानीय बताया, लेकिन इसके बावजूद टोल काट लिया गया और कर्मियों ने अपशब्द कहे। गौतम का कहना है कि इसी दौरान एक टोलकर्मी ने पिस्टल निकाल ली, जिसे उन्होंने साहस दिखाते हुए छीन लिया। इसके बाद जब वे वापस कार की ओर बढ़ रहे थे, तभी टोलकर्मियों ने उन्हें पटककर पीटा और उनके हाथ से पिस्टल छीन ली। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका साला ज्ञानदीप उन्हें बचाने के लिए कार से बाहर निकला और किसी तरह वे लोग वहां से जान बचाकर निकल पाए।

पुलिस जांच में जुटी

फायरिंग की सूचना और खोखा बरामद होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दोनों पक्षों की प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की भी समीक्षा की जा रही है।

Trending News

संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM