मोरहाबादी में मचेगी कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही हांडी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक होंगे भव्य आयोजन

मोरहाबादी में मचेगी कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही हांडी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक होंगे भव्य आयोजन

रांची जिला श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से इस वर्ष 3 और 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। समिति ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उत्सव में बच्चों की पोशाक प्रतियोगिता, भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दही हांडी प्रतियोगिता समेत कई आकर्षण होंगे।

उत्सव के पहले दिन यानी 3 सितंबर, गुरुवार को बाल गोपाल और बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 6 माह से 12 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। प्रतिभागियों को उम्र के आधार पर दो श्रेणियों में रखा गया है। पहली श्रेणी में 6 माह से 5 वर्ष और दूसरी श्रेणी में 6 से 12 वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों का पंजीयन कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। स्थल की विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

उत्सव के दूसरे दिन 4 सितंबर, शुक्रवार को कार्यक्रमों का सिलसिला और व्यापक होगा। इस दिन झारखंड सहित दूसरे राज्यों से आने वाले कलाकार भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

पुरुष और महिला वर्ग में होगी दही हांडी प्रतियोगिता

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण दही हांडी प्रतियोगिता होगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य होगा। पुरुष वर्ग के लिए हांडी 20 फीट और महिला वर्ग के लिए 17 फीट की ऊंचाई पर रखी जाएगी।

दोनों वर्गों के लिए पुरस्कार राशि समान रखी गई है। विजेता टीम को 61 हजार रुपये, उपविजेता को 41 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ विजेता टीमों को ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक टीम को अपनी प्रस्तुति पूरी करने के लिए अधिकतम 5 मिनट का समय मिलेगा। प्रतियोगिता के परिणाम का फैसला निर्णायक मंडल करेगा और उसका निर्णय अंतिम माना जाएगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि नशे की हालत में प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

जन्मोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए पूरे मोरहाबादी मैदान में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के लिए विशेष झूलन भी तैयार किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। समिति ने श्रद्धालुओं और शहरवासियों से बड़ी संख्या में आयोजन में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

प्रेस वार्ता में मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, अध्यक्ष बिनोद गोप, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता सहित नरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, संतोष सहाय, अभिनव कुमार, सौरभ सिंह और नीरज सिंह, राम सिंह मौजूद रहे।

Trending News

 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM