कोडरमा : श्राद्ध भोज से लौटते वक्त 10 बच्चे लापता, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा : श्राद्ध भोज से लौटते वक्त 10 बच्चे लापता, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के गड़ियाई बिरहोर टोला से 10 बच्चों के अचानक लापता होने की खबर सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से गांव में डर और बेचैनी का माहौल है, जबकि परिजन लगातार बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन भी मामले को गंभीर मानते हुए जांच और खोज अभियान चला रहा है।

स्थानीय मुखिया राजेंद्र यादव के अनुसार, 1 फरवरी की रात गांव के कई लोग परसाबाद में आयोजित श्राद्ध भोज में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान पता चला कि साथ गए 10 बच्चे वापस गांव नहीं लौटे। अगले दिन जब बच्चों के परिजनों को उनके नहीं मिलने की जानकारी हुई तो उन्होंने मुखिया को सूचित किया।

मुखिया ने पहले अपने स्तर पर बच्चों की खोजबीन कराई, लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने मामले की जानकारी जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह और बीडीओ गौतम कुमार को दी।

एसपी के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनुदीप सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार और चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बच्चों की अंतिम बार कहां और कब देखे गए थे, इसकी विस्तृत जानकारी जुटाई।

प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार ने बताया कि बच्चे 1 फरवरी को परसाबाद गए थे, लेकिन लौटते वक्त अचानक लापता हो गए।

गलत ट्रेन रूट पकड़ने की आशंका, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह आशंका है कि बच्चे परसाबाद से ट्रेन पकड़ते समय गलत दिशा वाली ट्रेन में बैठ गए और संभवतः धनबाद की ओर निकल गए। परिजनों के मुताबिक बच्चे आमतौर पर परसाबाद से ट्रेन पकड़कर यदुडीह हॉल्ट उतरते हैं और वहां से घर पहुंचते हैं।

इसी कड़ी में पुलिस ने परसाबाद और आसपास के रेलवे स्टेशनों से CCTV फुटेज मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बच्चों का पता लगा लिया जाएगा।

गांव में चिंता, परिजन परेशान

घटना के बाद से पूरे गांव में चिंता बढ़ गई है। परिजन लगातार इधर-उधर पूछताछ कर रहे हैं, जबकि पुलिस टीम संभावित इलाकों में तलाश अभियान तेज किए हुए है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि बच्चों को जल्द सुरक्षित खोज लिया जाएगा।

Trending News

 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM