रिम्स से बाल कैदी फरार, इलाज के दौरान सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ गायब

रिम्स से बाल कैदी फरार, इलाज के दौरान सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ गायब

रांची में स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से मंगलवार सुबह एक बाल कैदी के फरार होने की घटना सामने आई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पेट दर्द की शिकायत के बाद बाल सुधार गृह प्रशासन ने उसे इलाज के लिए रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां से वह सुरक्षा घेरे को चकमा देकर फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित बाल कैदी को दो दिन पहले ही रिम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज सुबह वह वॉशरूम जाने के बहाने बाहर निकला और इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर से ओझल हो गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश की गई, तब उसके फरार होने की पुष्टि हुई।

बताया जा रहा है कि बाल कैदी को कुछ दिन पहले ही रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह रांची के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है और चोरी के एक मामले में वांछित था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन चार दिन पहले उसने स्वयं आत्मसमर्पण कर दिया था।

घटना की पुष्टि करते हुए रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि बाल कैदी वॉशरूम गया था, उसी दौरान उसके फरार होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने बाल कैदी की तलाश तेज कर दी है और अस्पताल व सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

Trending News

पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM