JSSC ने सामाजिक विज्ञान शिक्षक का अतिरिक्त व संशोधित परिणाम जारी किया, 400+ अभ्यर्थियों की नई सूची प्रकाशित

JSSC ने सामाजिक विज्ञान शिक्षक का अतिरिक्त व संशोधित परिणाम जारी किया, 400+ अभ्यर्थियों की नई सूची प्रकाशित

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JPSTAACCE-2023 के तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) सामाजिक विज्ञान शिक्षक पद के लिए अतिरिक्त परिणाम के साथ-साथ संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने यह कदम शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उठाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि जिन उम्मीदवारों ने आरक्षित वर्ग के तहत किसी प्रकार की छूट, जैसे अंकों में रियायत, आयु सीमा में छूट या अनुभव संबंधी लाभ का उपयोग कर पात्रता हासिल की है, उन्हें सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी में शामिल नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर आयोग ने परिणाम में आवश्यक बदलाव किए हैं।

आयोग द्वारा प्रकाशित अतिरिक्त परिणाम में राज्य के कई जिलों के कुल 400 से अधिक अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। इस सूची में बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रांची, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिले शामिल हैं।

पहले जारी सूची में भी किया गया संशोधन

JSSC ने बताया कि पहले प्रकाशित परिणाम में चयनित कुछ अभ्यर्थियों के जिला आवंटन और श्रेणी (कैटेगरी) में भी सुधार किया गया है। संशोधित सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ पर उपलब्ध करा दी गई है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से परिणाम की जांच करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि नजर आती है तो आयोग से संपर्क करने को कहा गया है। आगे की नियुक्ति प्रक्रिया शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुरूप पूरी की जाएगी।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM