नववर्ष 2026 पर सोना झारखंड का संकल्प, सीएम हेमंत सोरेन ने सुनाया भविष्य का विजन

नववर्ष 2026 पर सोना झारखंड का संकल्प, सीएम हेमंत सोरेन ने सुनाया भविष्य का विजन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे सिर्फ कैलेंडर का बदलाव नहीं, बल्कि राज्य के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता एक अहम पड़ाव बताया है। उन्होंने कहा कि नया साल वीर पुरखों के सपनों को साकार करते हुए “सोना झारखंड” के निर्माण की दिशा में एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

शहीदों और आंदोलनकारियों को किया स्मरण

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में वर्ष 2025 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी साल झारखंड राज्य के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और महान आंदोलनकारी रामदास सोरेन देह रूप में हमारे बीच नहीं रहे। हालांकि, उनका आशीर्वाद और प्रेरणा आज भी राज्य की जनता को दिशा दिखा रही है।

संघर्ष से संभावनाओं तक की यात्रा

सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड ने बीते वर्षों में संघर्ष, संकल्प और विकास की एक लंबी राह तय की है। इस सफर में आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवाओं की भूमिका निर्णायक रही है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय, जनकल्याण और समावेशी विकास को केंद्र में रखकर कई ठोस पहल की गई हैं।

2050 तक का रोडमैप किया साझा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा झारखंड अपने लक्ष्य को लेकर पहले से कहीं अधिक स्पष्ट है। वर्ष 2050 तक एक समृद्ध, न्यायसंगत और टिकाऊ झारखंड के निर्माण के उद्देश्य से अबुआ सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय समुदायों के अधिकारों को प्राथमिकता देकर योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। उनका कहना था कि विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

साझा विजन के साथ आगे बढ़ने की अपील

सीएम सोरेन ने कहा कि आने वाले 25 वर्षों के लिए एक साझा सोच और सामूहिक प्रयास के साथ झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करना सरकार का लक्ष्य है।

नेता प्रतिपक्ष की भी शुभकामनाएं

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी राज्यवासियों को नववर्ष 2026 की बधाई दी। उन्होंने कामना की कि नया साल झारखंड के लोगों के जीवन में सुख, शांति, बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM