झारखंड पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुभारंभ, राज्यपाल ने प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

झारखंड पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुभारंभ, राज्यपाल ने प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को जैप-1 परिसर, रांची में आयोजित “झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट–2025” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन पुलिस बल की कुशलता, अनुशासन और समर्पण का परिचायक है। साथ ही यह कार्यक्रम टीम वर्क, प्रतिस्पर्धा और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

राज्य की शांति में पुलिस की भूमिका अहम

राज्यपाल ने कहा कि पुलिस किसी भी राज्य की शांति, व्यवस्था और सुरक्षा की नींव होती है। कठिन परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हैं — चाहे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, या आपदा की स्थिति में जनता की सेवा करना हो। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति तभी संभव है जब कानून व्यवस्था स्थिर और प्रभावी रहे।

राज्यपाल ने पुलिस कर्मियों से जनता के प्रति संवेदनशील और शालीन व्यवहार अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद और भरोसे का रिश्ता मजबूत होना चाहिए। “जनता को यह विश्वास होना चाहिए कि पुलिस उनकी बात सुनेगी और न्याय दिलाएगी,” उन्होंने कहा।

तकनीक आधारित अनुसंधान की जरूरत

राज्यपाल गंगवार ने कहा कि अपराध नियंत्रण और जांच प्रक्रिया में वैज्ञानिक तरीकों और आधुनिक तकनीक का अधिकाधिक उपयोग किया जाना चाहिए। इससे अपराधियों को शीघ्र सजा और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों को न्याय प्रणाली में “ऐतिहासिक सुधार” बताते हुए कहा कि ये कानून पीड़ित-केंद्रित न्याय की दिशा में बड़ा कदम हैं।

नक्सल समस्या पर बोले राज्यपाल — हिंसा नहीं, विकास ही समाधान

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में नक्सली गतिविधियों के उन्मूलन के लिए और ठोस प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “जब भी पश्चिमी सिंहभूम से किसी शहीद जवान का पार्थिव शरीर आता है, तो परिजनों से मिलते समय शब्द नहीं मिलते।” उन्होंने कहा कि हिंसा से किसी समस्या का समाधान नहीं होता, इसलिए नक्सलियों को शिक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता की मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए।

ड्यूटी मीट से मिले अनुभव को करें उपयोगी

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल सभी अधिकारी और जवान इस आयोजन से प्राप्त अनुभवों का उपयोग अपने कर्तव्य निर्वहन, अनुसंधान कार्यों और सेवा गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में करेंगे।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM