राज्यसभा चुनाव में होगा बड़ा खेला? NDA को सिर्फ 4 MLA की कमी, सरयू राय के बयान से खलबली, हेमंत सोरेन को लगेगा झटका...

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर 18 जून को वोटिंग होगी। सीटें दो हैं, लेकिन तीन कैंडिडेट मैदान में हैं। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना बढ़ गई है।

राज्यसभा चुनाव में होगा बड़ा खेला? NDA को सिर्फ 4 MLA की कमी, सरयू राय के बयान से खलबली, हेमंत सोरेन को लगेगा झटका...

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर 18 जून को वोटिंग होगी। सीटें दो हैं, लेकिन तीन कैंडिडेट मैदान में हैं। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना बढ़ गई है। इस बीच वरिष्ठ विधायक सरयू राय के बयान से सियासी खलबली मच गई है। उन्होंने इशारा किया है कि संख्या बल की कमी के बावजूद सत्ता पक्ष के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं, जिससे एनडीए की जीत के समीकरण बदल सकते हैं।

झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर तीन कैंडिडेट मैदान में हैं। इंडिया ब्लॉक से दो कैंडिडेट झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने दिए हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। हालांकि एनडीए ने परिमल नाथवानी को समर्थन देने की घोषणा की है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत के लिए चार अतिरिक्त वोटों की जरूरत है, जिसके चलते पार्टी संभावित क्रॉस वोटिंग और सहयोगी दलों के समर्थन पर नजर बनाए हुए है।

इस बीच वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने इशारा किया है कि संख्या बल की कमी के बावजूद, सत्ता पक्ष के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। जिससे एनडीए की जीत के समीकरण बदल सकते हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा मैदान में हैं, जबकि एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार और जाने-माने उद्योगपति परिमल नाथवानी को अपना खुला समर्थन दिया है।

 संख्या बल के आधार पर झामुमो की एक सीट सुरक्षित मानी जा रही है, लेकिन दूसरी सीट के लिए एनडीए और कांग्रेस के बीच शह-मात का खेल जारी है। वर्तमान में एनडीए के पास 24 विधायक हैं और अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें केवल 4 अतिरिक्त वोटों का जुगाड़ करना है। ऐसे में सत्ता पक्ष के विधायकों में 'अंतरात्मा की आवाज' पर क्रॉस वोटिंग हुई तो एनडीए की जीत के समीकरण बदल सकते हैं।

झारखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि वर्तमान में एनडीए के पास 24 विधायक हैं और बहुमत के लिए केवल 4 विधायकों की कमी है। उन्होंने संभावना जताई कि विपक्षी खेमे के 6 से 7 विधायक जहां है, वहां अपनी शर्तों पर अंतरात्मा की आवाज सुनकर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। ऐसे में राज्यसभा की दोनों सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

बता दें कि निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन को वैध घोषित किए जाने के बाद से ही मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नाथवानी को भाजपा, आजसू और एनडीए के अन्य घटक दलों का पूरा समर्थन प्राप्त है। बीजेपी को महज 3 से 4 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। वहीं, सरयू राय ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि विपक्षी खेमे यानी इंडिया गठबंधन के विधायक एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। सरयू राय के इस दावे के बाद कांग्रेस और झामुमो के भीतर क्रॉस वोटिंग का डर गहरा गया है। 

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM