झारखंड में मौसम का डबल अटैक! कहीं बारिश-वज्रपात, तो कहीं हीटवेव का अलर्ट

झारखंड में मौसम का डबल अटैक! कहीं बारिश-वज्रपात, तो कहीं हीटवेव का अलर्ट

झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादलों, बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहेगा। हालांकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के साथ-साथ गर्मी का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित कई जिलों में मौसम का असर अधिक रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

24 जून को बारिश के साथ तीन जिलों में हीट वेव का खतरा

24 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे उत्तर-मध्य क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

वहीं पलामू, गढ़वा और चतरा में मौसम का अलग स्वरूप देखने को मिल सकता है। इन जिलों में उष्ण लहर (हीट वेव) चलने की आशंका है, जिससे दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीते रहने की सलाह दी है।

25 जून को भी मौसम में बड़ा बदलाव नहीं

पूर्वानुमान के अनुसार 25 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। दूसरी ओर पलामू, गढ़वा और चतरा में गर्मी का प्रभाव जारी रहने की संभावना है।

डालटनगंज सबसे गर्म, कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे

22 जून को मानसूनी गतिविधियों के कारण झारखंड के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। बादलों और छिटपुट बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बावजूद डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था।

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। जमशेदपुर में 31.8 डिग्री और चाईबासा में 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर से क्रमशः 2.7 और 2 डिग्री कम रहा। बोकारो में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन के आंकड़ों के मुताबिक कोडरमा में 36.6 डिग्री, हजारीबाग में 35.8 डिग्री, देवघर में 34.9 डिग्री, पाकुड़ में 34.7 डिग्री और दुमका में 33.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं रांची, खूंटी, लातेहार और सिमडेगा जैसे जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे रहा।

पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 13.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक रही। इसके अलावा सिमडेगा के बानो में 10 मिलीमीटर और खूंटी में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश और बदलते मौसम का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM