झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अचानक दिया इस्तीफा, सियासी और कानूनी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज

झारखंड राज्य के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) राजीव रंजन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकभावन को इस्तीफा भेज दिया है।

झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अचानक दिया इस्तीफा, सियासी और कानूनी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज

झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) राजीव रंजन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकभावन को इस्तीफा भेज दिया है। उनके द्वारा अचानक दिए गए इस इस्तीफे से सियासी गलियारे में अटकलें तेज हो गई है। हालांकि राजीव रंजन ने इस्तीफा क्यों दिया, इसके पीछे की वजहों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही नए महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर कोई संकेत दिया गया है। उनके इस्तीफे की खबर के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

राजीव रंजन पिछले कई वर्षों से झारखंड सरकार के महाधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और राज्य सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में अदालतों के समक्ष सरकार का पक्ष रखते रहे हैं। राजीव रंजन हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता हैं. वह फरवरी 2020 से महाधिवक्ता के पद पर हैं। 

सरकार में इस बात की भी चर्चा है कि वह अब सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करेंगे।  दिल्ली में उन्होंने अपना एक कार्यालय भी खोल रखा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  बता दें कि महाधिवक्ता का पद किसी भी राज्य की कानूनी व्यवस्था और रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी किसे सौंपती है। 

फिलहाल इस्तीफा स्वीकार किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही नए महाधिवक्ता के नाम को लेकर कोई संकेत दिया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस संबंध में औपचारिक घोषणा की जा सकती है। फ़िलहाल उनके इस्तीफे की खबर के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM