झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ईडी अधिकारियों पर पुलिस कार्रवाई की रोक फिलहाल जारी

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ईडी अधिकारियों पर पुलिस कार्रवाई की रोक फिलहाल जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से जुड़े मामले में पुलिस जांच और किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक को आगे भी जारी रखने का आदेश दिया है। अदालत ने यह राहत अगले निर्देश तक बढ़ा दी है।

सोमवार को इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत में हुई, जहां कोर्ट ने प्रकरण की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पूर्व में दिए गए संरक्षण को बरकरार रखा। अब इस केस की अगली सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गई है।

एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है विवाद

यह मामला एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 05/2026 से संबंधित है, जिसमें ईडी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत में अपना पक्ष रखा।

वहीं, ईडी की तरफ से भारत के सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू के साथ अधिवक्ता एके दास और सौरभ कुमार ने कोर्ट के समक्ष दलीलें प्रस्तुत कीं। अदालत में यह संकेत भी मिला कि आगामी सुनवाई में मुख्य रूप से यह प्रश्न तय किया जाएगा कि यह याचिका मेंटेनेबल (सुनवाई योग्य) है या नहीं।

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने रांची स्थित ईडी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि केंद्र सरकार सुरक्षा के लिए CISF, BSF या किसी अन्य अर्धसैनिक बल की तैनाती सुनिश्चित करे।

अब सभी की नजरें 17 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां मामले की दिशा तय करने वाले अहम बिंदुओं पर अदालत विचार करेगी।

Trending News

 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM