झारखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सारंडा के 31,468 हेक्टेयर क्षेत्र को सेंक्चुअरी घोषित करने को मिली मंजूरी

झारखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सारंडा के 31,468 हेक्टेयर क्षेत्र को सेंक्चुअरी घोषित करने को मिली मंजूरी

झारखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने सारंडा वन क्षेत्र के 31,468.25 हेक्टेयर इलाके को वन्यजीव अभयारण्य (सैंक्चुअरी) घोषित करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने साथ ही यह स्पष्ट किया कि सेल (SAIL) और अन्य वैध खनन लीज वाले क्षेत्र इस सैंक्चुअरी की परिधि से बाहर रहेंगे। राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया गया है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की खंडपीठ ने सुनाया।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने राज्य सरकार से यह सवाल किया कि पहले राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा तय क्षेत्रफल की तुलना में सैंक्चुअरी का दायरा क्यों बढ़ाया गया है। इस पर राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बताया कि वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) ने इस क्षेत्र के अध्ययन के लिए आठ वर्ष का समय और लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट मांगा था। अध्ययन के बाद संस्थान ने अपनी रिपोर्ट और नक्शा सौंपते हुए लगभग 5,519.41 हेक्टेयर क्षेत्र को सैंक्चुअरी घोषित करने की सिफारिश की थी।

यह प्रस्ताव वन विभाग की कई औपचारिक प्रक्रियाओं से गुजरते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पास पहुंचा, लेकिन उस समय इसे सरकार की मंजूरी नहीं मिली। बाद में NGT के निर्देशों का पालन करते हुए सरकार ने 31,468.25 हेक्टेयर क्षेत्र को सैंक्चुअरी घोषित करने का निर्णय लिया और सुप्रीम कोर्ट से इसकी स्वीकृति मांगी।

वहीं, Amicus Curiae ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि 31,468.25 हेक्टेयर का यह इलाका पहले से ही 126 कम्पार्टमेंट्स में विभाजित है जहां किसी भी प्रकार का खनन कार्य नहीं हो रहा। इसलिए, क्षेत्र को पुनः चिन्हित करने की आवश्यकता नहीं है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार की मांग को स्वीकार करते हुए 31,468.25 हेक्टेयर क्षेत्र को सैंक्चुअरी घोषित करने की अनुमति दे दी। साथ ही SAIL की याचिका पर यह भी स्पष्ट किया गया कि मौजूदा खनन गतिविधियां सैंक्चुअरी के कारण बाधित नहीं होंगी, क्योंकि खनन पर रोक केवल सैंक्चुअरी की सीमा से एक किलोमीटर के दायरे में लागू होगी।

Trending News

प्लस टू उच्च विद्यालय में पांच अतिरिक्त वर्ग कक्ष का शिलान्यास, विधानसभा अध्यक्ष ने रखी आधारशिला
प्लस टू उच्च विद्यालय में पांच अतिरिक्त वर्ग कक्ष का शिलान्यास, विधानसभा अध्यक्ष ने रखी आधारशिला
Oct 23, 2026, 7:07:00 PM
सिवान के अलमापुर में ब्लास्ट, बम बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत
सिवान के अलमापुर में ब्लास्ट, बम बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत
Oct 23, 2026, 6:51:00 PM
भोरे में नाबालिग से छेड़खानी का मामला, वीडियो बनाने पर परिजनों को धमकी देने का आरोप, नामजद आरोपी गिरफ्तार
भोरे में नाबालिग से छेड़खानी का मामला, वीडियो बनाने पर परिजनों को धमकी देने का आरोप, नामजद आरोपी गिरफ्तार
Oct 23, 2026, 6:43:00 PM
रोहतास की वादियों में MTV Roadies की शूटिंग, देशभर में चमक सकती है सिकरिया डैम की पहचान
रोहतास की वादियों में MTV Roadies की शूटिंग, देशभर में चमक सकती है सिकरिया डैम की पहचान
Oct 23, 2026, 6:30:00 PM
Bihar MLC Election: कटेया में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 97.14% मतदान
Bihar MLC Election: कटेया में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 97.14% मतदान
Oct 23, 2026, 6:06:00 PM
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा
Oct 23, 2026, 5:51:00 PM
 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग
Oct 23, 2026, 5:35:00 PM
भोरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 90.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
भोरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 90.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
Oct 23, 2026, 5:21:00 PM
SIR रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
SIR रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
Oct 23, 2026, 5:05:00 PM
महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, टोटो पलटने से मासूम की मौत, कंकाली माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार
महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, टोटो पलटने से मासूम की मौत, कंकाली माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार
Oct 23, 2026, 4:37:00 PM