जमशेदपुर में पुलिस-चेन स्नैचर मुठभेड़, हथियार छीनकर भाग रहा आरोपी एनकाउंटर में घायल

जमशेदपुर में पुलिस-चेन स्नैचर मुठभेड़, हथियार छीनकर भाग रहा आरोपी एनकाउंटर में घायल

जमशेदपुर में छिनतई के एक मामले में गिरफ्तार किए गए कुख्यात चेन स्नैचर हरपाल सिंह उर्फ गबरू के साथ मंगलवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह घटना सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के लंबा मैदान इलाके में हुई, जहां पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टेल्को क्षेत्र में हुई छिनतई की वारदात के सिलसिले में गिरफ्तार गबरू से पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर बताया कि घटना से जुड़े कुछ जेवरात और अन्य सामान उसने लंबा मैदान इलाके में छिपाकर रखे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम उसे बरामदगी के लिए मौके पर लेकर पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान के दौरान आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों को चकमा देने की कोशिश की। इसी क्रम में उसने वहां मौजूद सब-इंस्पेक्टर सुशांत सुंडी का सरकारी हथियार अपने कब्जे में ले लिया और मौके से फरार होने का प्रयास किया।

भागने के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उसे कई बार रुकने और हथियार डालने के लिए कहा गया, लेकिन उसने चेतावनियों की अनदेखी की। स्थिति को नियंत्रित करने और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

जवाबी फायरिंग में हरपाल सिंह उर्फ गबरू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया। घटना के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM