अब भी JAC ही कराएगा 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा, 2026 से नई लिखित प्रणाली से होगी परीक्षा

अब भी JAC ही कराएगा 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा, 2026 से नई लिखित प्रणाली से होगी परीक्षा

झारखंड में आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षाओं को लेकर स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ही इन परीक्षाओं का संचालन पहले की तरह आगे भी करता रहेगा। हाल ही में हुई बोर्ड की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

अब तक इन कक्षाओं की परीक्षाएं OMR शीट पर ली जाती थीं, लेकिन वर्ष 2026 से परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत परीक्षाएं पूरी तरह लिखित रूप में होंगी, जिसमें बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव), लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए जाएंगे।

पहले यह चर्चा थी कि इन परीक्षाओं की जिम्मेदारी JCERT (झारखंड काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) को दी जा सकती है। हालांकि, JAC के सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध किया। उनका तर्क था कि 2001 की नियमावली के अनुसार, बोर्ड से संबंधित परीक्षाओं के आयोजन का अधिकार केवल JAC के पास है।

इसी विषय पर JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा समेत कई सदस्य मुख्यमंत्री से मिलने प्रोजेक्ट भवन पहुंचे। बैठक में मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि “जब बाकी सभी परीक्षाएं JAC ही कराता है, तो इन तीन कक्षाओं की परीक्षाएं किसी और संस्था को क्यों सौंपी जाएं?”

बाद में यह बात सामने आई कि JAC के ही एक अधिकारी ने काम के बोझ का हवाला देकर सरकार को गलत जानकारी दी थी। इसके बाद सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किया कि आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं JAC ही आयोजित करेगा।

बैठक में विधायक मथुरा महतो, नागेंद्र, आलोक सोरेन समेत कई अन्य सदस्य — डॉ. प्रसाद पासवान, अजय गुप्ता, मो. सिराजुद्दीन, अरुण महतो और मो. अली अराफात उपस्थित रहे।

JAC अध्यक्ष ने सरकार को आश्वस्त किया कि परिषद न केवल पूरी तरह सक्षम और तैयार है, बल्कि आने वाले वर्षों में भी पारदर्शी और सुचारू परीक्षा व्यवस्था बनाए रखेगा।

वहीं, वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने भी इस फैसले का समर्थन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में परीक्षा का अधिकार JAC से छीना गया, तो वे सड़क से लेकर विधानसभा तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM