स्कूल बस हादसे में मासूम की मौ*त, परिजनों ने प्रबंधन और ड्राइवर पर लगाया गंभीर आरोप

स्कूल बस हादसे में मासूम की मौ*त, परिजनों ने प्रबंधन और ड्राइवर पर लगाया गंभीर आरोप

झारखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एलकेजी के छात्र विनीत यादव की मौत हो गई। परिजनों ने ग्रेटर एसएलए पब्लिक स्कूल के प्रबंधन और बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे स्कूल की मिनी बस से बच्चे को घर छोड़ा जा रहा था, तभी चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। आरोप है कि ड्राइवर ने बच्चे के उतरने से पहले ही बस आगे बढ़ा दी, जिससे वह बस के नीचे आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चा कई मीटर तक बस से घसीटता चला गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि बस में कोई खलासी मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने वाहन को छिपाने की कोशिश की, लेकिन चैनपुर थाना ने बस को बरामद कर जब्त कर लिया है।

थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चालक की लापरवाही स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि ड्राइवर की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक और आक्रोश से भर दिया है। लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM