खाकी के सितारों को सम्मान! स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

खाकी के सितारों को सम्मान! स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग ने सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी है। इनमें तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इस वर्ष पांच महिला पुलिसकर्मियों को भी पदक के लिए चयनित किया गया है।

सम्मानों की श्रेणी के अनुसार, जैप-1 के एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, पांच पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक मिलेगा। वीरता पदक से सम्मानित होने वालों में लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के एएसआई प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और रामचंद्र कुमार महतो तथा आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू शामिल हैं।

सराहनीय सेवा की श्रेणी में चयनित अधिकारियों में आईजी रेल डॉ. माईकेलराज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस अन्नेपु विजयालक्ष्मी और कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा के नाम प्रमुख हैं।

पुलिस विभाग के विभिन्न इकाइयों में कार्यरत कई अन्य अधिकारियों और जवानों को भी इस श्रेणी में सम्मान मिलेगा। इनमें स्पेशल ब्रांच के डीएसपी नीरज कुमार, वायरलेस शाखा के इंस्पेक्टर अरूण कुमार, एसटीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, आईटीएस रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी तथा एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार शामिल हैं।

रांची जिला बल के एएसआई दीपक पुंज और सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। एसटीएफ के हवलदार इकबाल, बिन्दराय मुण्डरी और विजय थापा का भी इस सम्मान के लिए चयन हुआ है।

महिला पुलिसकर्मियों में जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो, प्रभा देवी और महिला हवलदार रंजिता कुजूर को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। इसके अलावा जैप-10 की महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया भी सम्मानित होंगी।

जिलों से भी कई पुलिसकर्मियों के नाम इस सूची में शामिल हैं। गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दूबे और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह पुलिस बल के उन अधिकारियों और कर्मियों के योगदान को मान्यता देगा, जिन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में विशिष्ट प्रदर्शन, साहस और समर्पण का परिचय दिया है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM