सदर अस्पताल में हाईवोल्टेज ड्रामा! देवेंद्रनाथ महतो को रोकने पर पुलिस से भिड़े समर्थक

सदर अस्पताल में हाईवोल्टेज ड्रामा! देवेंद्रनाथ महतो को रोकने पर पुलिस से भिड़े समर्थक

स्वतंत्रता दिवस के दिन रांची के सदर अस्पताल में उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब इलाजरत छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए अस्पताल से बाहर निकलने की कोशिश की। प्रशासन ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और महतो के समर्थकों के बीच बहस के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

देवेंद्रनाथ महतो पिछले कई दिनों से सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए अस्पताल परिसर और उनके कमरे के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।

जब महतो बाहर आने लगे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

22वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी

JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार 22वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्र परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच CBI से कराने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि वे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से शामिल होना चाहते थे। वहीं, पुलिस-प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महतो को अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके मद्देनजर सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM