ED अधिकारियों पर FIR मामले में हाईकोर्ट सख्त, फिलहाल जांच पर रोक बरकरार

रांची में मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने फिलहाल मामले की जांच पर लगी रोक को जारी रखने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई। वहीं, मामले में रेस्पॉन्डेंट संतोष कुमार की तरफ से जवाब प्रस्तुत किया गया। हालांकि, समयाभाव के कारण अदालत में संतोष कुमार के जवाब को पूरी तरह पढ़ा नहीं जा सका।

कोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 फरवरी निर्धारित की है। इस बीच ईडी की ओर से भी इस प्रकरण में रिजॉइंडर दाखिल किया जा चुका है।

अब आगामी सुनवाई में सभी पक्षों के जवाब और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर अदालत आगे की कार्रवाई या निर्णय को लेकर दिशा तय करेगी।

Trending News

चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला

Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर

Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM