गलत जानकारी दी तो आएगा नोटिस! मतदाता सूची पुनरीक्षण पर आयोग की चेतावनी

गलत जानकारी दी तो आएगा नोटिस! मतदाता सूची पुनरीक्षण पर आयोग की चेतावनी

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक की और पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक चरण पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, वहीं अपात्र व्यक्तियों का नाम सूची में शामिल न होने पाए। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरतने को कहा।

उन्होंने बताया कि 20 जून से प्रशिक्षण और आवश्यक सामग्री की छपाई का कार्य शुरू किया जा रहा है। जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि तय कार्यक्रम के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों, बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) और उनके पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण समय पर पूरा कराया जाए। उनका कहना था कि पर्याप्त प्रशिक्षण मिलने से फील्ड में कार्यरत कर्मियों के बीच किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी और वे मतदाताओं के सवालों का सही जवाब दे सकेंगे।

निर्वाचन विभाग के अनुसार 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे। इसके लिए उन्हें पहले से मतदाता सूची के पुराने रिकॉर्ड की मैपिंग और फॉर्म भरने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अभियान के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या गलतफहमी का मौके पर ही समाधान कर सकें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें केवल सूची से मिलान कराने के लिए कोई नया दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। आंशिक रूप से भरे गए एन्यूमरेशन फॉर्म में केवल पूर्व के एसआईआर से संबंधित जानकारी भरने पर उनकी मैपिंग स्वतः हो जाएगी। वहीं, यदि किसी मतदाता के माता-पिता का नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है, तो उसे अभिभावकीय प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

बैठक में मतदाताओं को गलत जानकारी देने से बचने की भी सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि यदि मैपिंग के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा भ्रामक या गलत विवरण दिया जाता है, तो उसका रिकॉर्ड त्रुटिपूर्ण (Anomaly) के रूप में चिह्नित किया जाएगा। ऐसे मामलों को 'अन-मैप्ड' श्रेणी में रखते हुए संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) नोटिस जारी करेंगे और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

ऑनलाइन आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता सहित सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हुए।

Trending News

रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
Sep 03, 2026, 9:33:00 AM
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sep 03, 2026, 9:14:00 AM
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Sep 03, 2026, 9:11:00 AM
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
Sep 03, 2026, 8:59:00 AM
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
Sep 03, 2026, 8:50:00 AM
डिगवाडीह बिजली घर में प्रदर्शन, नियोजन-मुआवजे की मांग पर BCKU का अनिश्चितकालीन धरना
डिगवाडीह बिजली घर में प्रदर्शन, नियोजन-मुआवजे की मांग पर BCKU का अनिश्चितकालीन धरना
Sep 03, 2026, 8:43:00 AM
सरकार दे रही अत्याधुनिक सुविधाएं, अब लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें विद्यार्थी: मंत्री
सरकार दे रही अत्याधुनिक सुविधाएं, अब लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें विद्यार्थी: मंत्री
Sep 03, 2026, 7:57:00 AM
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM