निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, मतदाता सूची की पैरेंटल मैपिंग में तेजी लाने का निर्देश

निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, मतदाता सूची की पैरेंटल मैपिंग में तेजी लाने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी ईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने वर्ष 2003 की मतदाता सूची को वर्तमान सूची से जोड़कर पैरेंटल मैपिंग प्रक्रिया को तेज करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पैरेंटल मैपिंग निर्वाचन आयोग की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करना अनिवार्य है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कई विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इससे आने वाले गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची अपडेट करने के लिए इन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया और ज्यादा सरल हो जाएगी। वहीं जिन क्षेत्रों में प्रगति धीमी है, वहां वोटर आउटरीच कार्यक्रम चलाकर काम की रफ्तार बढ़ाने को कहा गया है।

के. रवि कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैपिंग कार्य में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से बेहतर समन्वय बनाने और बीएलए नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने की जरूरत पर भी जोर दिया, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बने।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर सहित सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी मौजूद थे।

Trending News

महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
Aug 31, 2026, 9:36:00 AM
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
Aug 31, 2026, 9:17:00 AM
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
Aug 31, 2026, 9:07:00 AM
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
Aug 31, 2026, 8:57:00 AM
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM