कोयला घोटाले में ED का शिकंजा, LB सिंह की पत्नी समेत 5 को समन

कोयला घोटाले में ED का शिकंजा, LB सिंह की पत्नी समेत 5 को समन

कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इनमें चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, उनके भाई विश्वविजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा कारोबारी अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी ने सभी संबंधित लोगों को अलग-अलग तारीखों पर अपने क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आरती सिंह को 20 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं, विश्वविजय सिंह को 14 अगस्त और रंजीत कुमार सिंह को 17 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश मिला है। अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

यह कार्रवाई ईडी की 28 जुलाई को धनबाद में की गई दूसरे चरण की छापेमारी के बाद सामने आई है। उस दौरान जांच एजेंसी ने कोयला कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली थी। कार्रवाई के दायरे में एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े लोग भी शामिल थे।

छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने एलबी सिंह से संबंधित करीब 160 करोड़ रुपये के निवेश को फ्रीज किया था। इसके साथ ही अलग-अलग परिसरों से 200 से अधिक सेल डीड भी बरामद किए गए थे। इन दस्तावेजों की फिलहाल जांच की जा रही है। ईडी अब समन किए गए लोगों से निवेश, संपत्ति और जब्त दस्तावेजों से जुड़े मामलों में पूछताछ कर सकती है। माना जा रहा है कि पूछताछ के जरिए एजेंसी छापेमारी में सामने आए वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों के संबंधों की कड़ियां जोड़ने का प्रयास करेगी।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM