कार्मिक नगर में तड़के गो*लीकांड, कोयला कारोबारी दीपक शर्मा की हालत गंभीर

कार्मिक नगर में तड़के गो*लीकांड, कोयला कारोबारी दीपक शर्मा की हालत गंभीर

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के जाने-माने कोयला कारोबारी दीपक शर्मा को गोली लगने से हड़कंप मच गया। कार्मिक नगर के मोती नगर स्थित उनके आवास पर हुई इस घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गोली उनके गले के निचले हिस्से में फंसी हुई है। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी हालत पर नजर रख रही है और आगे की सर्जरी की तैयारी की जा रही है।

सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोली लगने की घटना शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम घर के अंदर ही हुआ। पुलिस को अब तक की परिस्थितियों से आशंका है कि गोली दुर्घटनावश या खुद से चलने की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल प्राथमिकता घायल दीपक शर्मा के इलाज और उनकी स्थिति पर नजर रखने की है। वहीं, पुलिस घटना की परिस्थितियों और गोली चलने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM