दुमका में सिलेंडर चोरी का खुलासा, तीन चोरों समेत खरीददार गिरफ्तार

दुमका में सिलेंडर चोरी का खुलासा, तीन चोरों समेत खरीददार गिरफ्तार

दुमका शहर के दुधानी कुरुवा क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी के एक मामले का स्थानीय लोगों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से खुलासा हुआ है। इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन से सिलेंडर लेकर भाग रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, टावर चौक स्थित एक गैस एजेंसी का डिलीवरी कर्मी हरिहर मंडल नियमित वितरण कार्य के लिए वाहन लेकर निकला था। वितरण के दौरान वह एक दुकान से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ देर के लिए वाहन से दूर गया। इसी बीच तीन युवकों ने वाहन से एक गैस सिलेंडर उठा लिया और वहां से निकल गए।

घटना पर नजर रख रहे स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत उनकी तस्वीरें ले लीं और पहचान करने का प्रयास शुरू किया। बाद में आरोपियों की पहचान कुरुवा गांव के निवासी कुणाल राणा, धनेश्वर मुर्मू और विष्णु प्रसाद साह के रूप में हुई। ग्रामीणों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी गैस सिलेंडर चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और इन युवकों के नाम पूर्व में भी ऐसे मामलों में सामने आते रहे हैं। इसी वजह से ग्रामीणों ने इस बार त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को भागने का मौका नहीं दिया।

सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी अशोक राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी कुणाल राणा ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पहले भी कई बार सिलेंडर चोरी कर चुका है और चोरी का माल कुमारपाड़ा के एक दुकानदार भैरव सिंह को बेचता रहा है।

आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने भैरव सिंह को भी हिरासत में लिया। बताया जाता है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उसने चोरी का सिलेंडर लौटाकर समझौता करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई जारी रखते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

नगर थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सभी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Trending News

पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM