दिल्ली में जनता के अधिकारों का हनन और अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बर्दाश्त नहीं: अख्तर अली

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर अली ने दिल्ली में जन-प्रदर्शनों को रोकने के नाम पर प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कथित दमनकारी कदमों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

दिल्ली में जनता के अधिकारों का हनन और अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बर्दाश्त नहीं: अख्तर अली

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर अली ने दिल्ली में जन-प्रदर्शनों को रोकने के नाम पर प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कथित दमनकारी कदमों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में जिस तरह नागरिकों की आवाज दबाने और विरोध-प्रदर्शनों को नियंत्रित करने की खबरें सामने आ रही हैं, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। ऐसी स्थिति अघोषित आपातकाल जैसी प्रतीत होती है।

अख्तर अली ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना, अपनी बात रखना और सरकार से सवाल पूछना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लोकतंत्र में जनता को अपनी समस्याओं और असहमति को व्यक्त करने की पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए। लेकिन मस्जिदों में जाकर चेतावनी देने, होटल बुकिंग रद्द करने तथा रेल और हवाई सेवाओं को प्रभावित करने जैसे कदमों की खबरें चिंताजनक हैं। यदि इन कदमों का उद्देश्य जनता की आवाज दबाना है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, न कि भय का माहौल पैदा कर लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करना। किसी भी सरकार की जवाबदेही जनता के प्रति होती है और जनता को यह अधिकार है कि वह नीतियों पर सवाल उठाए तथा अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करे।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

दवा दुकान में ड्रग कंट्रोलर टीम का छापा, अनियमितता के साथ मिली शराब की बोतलें, तीन गिरफ्त में
दवा दुकान में ड्रग कंट्रोलर टीम का छापा, अनियमितता के साथ मिली शराब की बोतलें, तीन गिरफ्त में
Oct 09, 2026, 8:12:00 PM
 अफवाह, भ्रामक खबरों और सोशल मीडिया ट्रायल पर लगेगी लगाम, गोपालगंज पुलिस की डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को हिदायत
अफवाह, भ्रामक खबरों और सोशल मीडिया ट्रायल पर लगेगी लगाम, गोपालगंज पुलिस की डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को हिदायत
Oct 09, 2026, 7:55:00 PM
 गोपालगंज के ADM के ठिकानों पर SVU का छापा, आय से 100% अधिक संपत्ति का है मामला
गोपालगंज के ADM के ठिकानों पर SVU का छापा, आय से 100% अधिक संपत्ति का है मामला
Oct 09, 2026, 7:44:00 PM
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली में लॉकडाउन जैसी स्थिति, मेट्रो-ट्रेन-इंटरनेट बंद, बॉर्डर सील, राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली में लॉकडाउन जैसी स्थिति, मेट्रो-ट्रेन-इंटरनेट बंद, बॉर्डर सील, राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष
Oct 09, 2026, 7:30:00 PM
दिल्ली में जनता के अधिकारों का हनन और अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बर्दाश्त नहीं: अख्तर अली
दिल्ली में जनता के अधिकारों का हनन और अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बर्दाश्त नहीं: अख्तर अली
Oct 09, 2026, 6:59:00 PM
भोजपुरी के पहले महानायक कुणाल सिंह, 250 से अधिक फिल्म, मंत्री के बेटे को भा गया फिल्मी दुनिया
भोजपुरी के पहले महानायक कुणाल सिंह, 250 से अधिक फिल्म, मंत्री के बेटे को भा गया फिल्मी दुनिया
Oct 09, 2026, 6:39:00 PM
बिहार डाक परिमंडल ने हासिल की उपलब्धि, राजस्व अर्जित करने में पाया देश में दूसरा स्थान
बिहार डाक परिमंडल ने हासिल की उपलब्धि, राजस्व अर्जित करने में पाया देश में दूसरा स्थान
Oct 09, 2026, 6:19:00 PM
एमएलसी चुनाव को लेकर जनसुराज की हुंकार, असफाक अहमद की जीत का दावा
एमएलसी चुनाव को लेकर जनसुराज की हुंकार, असफाक अहमद की जीत का दावा
Oct 09, 2026, 6:14:00 PM
प्रमंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता: औरंगाबाद के 8 खिलाड़ियों को मिला मेडल, चार का चयन राज्य स्तरीय लेबल पर
प्रमंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता: औरंगाबाद के 8 खिलाड़ियों को मिला मेडल, चार का चयन राज्य स्तरीय लेबल पर
Oct 09, 2026, 5:51:00 PM
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028: अब इतने तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028: अब इतने तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
Oct 09, 2026, 5:46:00 PM