एमएलसी चुनाव को लेकर जनसुराज की हुंकार, असफाक अहमद की जीत का दावा

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मोतिहारी में जनसुराज के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान विधान पार्षद असफाक अहमद के समर्थन में अपनी बात रखी।

एमएलसी चुनाव को लेकर जनसुराज की हुंकार, असफाक अहमद की जीत का दावा

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में जनसुराज पार्टी के नेताओं ने भी अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जनसुराज सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

मोतिहारी में जनसुराज के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान विधान पार्षद असफाक अहमद के समर्थन में अपनी बात रखी। इस दौरान नेताओं ने असफाक अहमद की लगातार दूसरी बार जीत का दावा किया। जनसुराज के नेताओं ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए और महागठबंधन दोनों को बड़ा झटका लगने वाला है। उनका दावा है कि दोनों गठबंधनों के भीतर आपसी मतभेद और टूट का फायदा जनसुराज को मिलेगा।

नेताओं ने कहा कि असफाक अहमद ने अपने कार्यकाल में सड़क से लेकर सदन तक शिक्षकों की आवाज बुलंद की है। हालांकि, उन्हें पिछली बार काम करने के लिए कम समय मिला, लेकिन दोबारा जीतने पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने और उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा।

जनसुराज के नेताओं ने बिहार की अधिकांश एमएलसी सीटों पर जीत हासिल करने का दावा करते हुए एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत पर भी सवाल उठाए।

इस दौरान जन सुराज के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बेरुआर,  जिला कोषाध्यक्ष सह कार्यालय पदाधिकारी, रवीश मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता अजय आजाद, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी उर्फ अनुपम, जन सुराज के  नेता अरुण तिवारी सहित कई जन सुराज नेता मौजूद थे 

पूर्वी चम्पारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

दिल्ली में जनता के अधिकारों का हनन और अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बर्दाश्त नहीं: अख्तर अली
दिल्ली में जनता के अधिकारों का हनन और अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बर्दाश्त नहीं: अख्तर अली
Oct 09, 2026, 6:59:00 PM
भोजपुरी के पहले महानायक कुणाल सिंह, 250 से अधिक फिल्म, मंत्री के बेटे को भा गया फिल्मी दुनिया
भोजपुरी के पहले महानायक कुणाल सिंह, 250 से अधिक फिल्म, मंत्री के बेटे को भा गया फिल्मी दुनिया
Oct 09, 2026, 6:39:00 PM
बिहार डाक परिमंडल ने हासिल की उपलब्धि, राजस्व अर्जित करने में पाया देश में दूसरा स्थान
बिहार डाक परिमंडल ने हासिल की उपलब्धि, राजस्व अर्जित करने में पाया देश में दूसरा स्थान
Oct 09, 2026, 6:19:00 PM
एमएलसी चुनाव को लेकर जनसुराज की हुंकार, असफाक अहमद की जीत का दावा
एमएलसी चुनाव को लेकर जनसुराज की हुंकार, असफाक अहमद की जीत का दावा
Oct 09, 2026, 6:14:00 PM
प्रमंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता: औरंगाबाद के 8 खिलाड़ियों को मिला मेडल, चार का चयन राज्य स्तरीय लेबल पर
प्रमंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता: औरंगाबाद के 8 खिलाड़ियों को मिला मेडल, चार का चयन राज्य स्तरीय लेबल पर
Oct 09, 2026, 5:51:00 PM
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028: अब इतने तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028: अब इतने तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
Oct 09, 2026, 5:46:00 PM
बिहार में गायनी एंडोस्कोपी की नई क्रांति, हर स्त्री रोग विशेषज्ञ के हाथ तक पहुंचेगी दूरबीन सर्जरी
बिहार में गायनी एंडोस्कोपी की नई क्रांति, हर स्त्री रोग विशेषज्ञ के हाथ तक पहुंचेगी दूरबीन सर्जरी
Oct 09, 2026, 5:31:00 PM
चोरी की घटनाओं से बढ़ी लोगों की चिंता, चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
चोरी की घटनाओं से बढ़ी लोगों की चिंता, चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
Oct 09, 2026, 5:22:00 PM
चांदी बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त, CO ने कहा- जारी रहेगा अभियान
चांदी बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त, CO ने कहा- जारी रहेगा अभियान
Oct 09, 2026, 4:43:00 PM
क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? एलन मस्क के स्टारलिंक लाइसेंस आरोप पर सरकार का जवाब, राहुल गांधी की एंट्री
क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? एलन मस्क के स्टारलिंक लाइसेंस आरोप पर सरकार का जवाब, राहुल गांधी की एंट्री
Oct 09, 2026, 4:39:00 PM