इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028: अब इतने तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028 में रजिस्ट्रेशन की तिथि में विस्तार कर दिया है।

इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028: अब इतने तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028 में रजिस्ट्रेशन की तिथि में विस्तार कर दिया है। विस्तारित तिथि के अनुसार अब 24 अक्तूबर तक रजिस्टेशन किया जा सकता है। शुक्रवार को डॉ त्यागराजन एसएम, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि का विस्तार 10.10.2026 से 24.10.2026 तक किया गया है। वर्ष 2028 की वार्षिक परीक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन करने हेतु निर्धारित तिथि आज समाप्त हो रही थी, जिसका विस्तार आज समिति द्वारा किया गया है।

शिक्षण संस्थानों के प्रधान वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com के माध्यम से अपने यूज़र आई डी एवं पासवर्ड द्वारा छूटे हुए 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। वहीं, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028 के लिए 9वीं कक्षा के छूटे हुए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन शिक्षण संस्थान वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.org के माध्यम से अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड द्वारा कर सकेंगे।

वहीं शिक्षा विभाग से जुडी एक अन्य अहम खबर के अनुसार अपर सचिव सज्जन आर. को बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। उन्हें वित्तीय प्रभार की भी जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड और बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के आदेशों के विरुद्ध अपील की सुनवाई करने वाले प्राधिकार का जिम्मा भी सौंपा गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को कार्यालय आदेश जारी कर दिया। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अब तक यह जिम्मेदारी अपर सचिव और जन शिक्षा के निदेशक विजय कुमार संभाल रहे थे। नई व्यवस्था के तहत वे उक्त सभी प्रभारों से मुक्त हो जाएंगे।

Trending News

भोजपुरी के पहले महानायक कुणाल सिंह, 250 से अधिक फिल्म, मंत्री के बेटे को भा गया फिल्मी दुनिया
भोजपुरी के पहले महानायक कुणाल सिंह, 250 से अधिक फिल्म, मंत्री के बेटे को भा गया फिल्मी दुनिया
Oct 09, 2026, 6:39:00 PM
बिहार डाक परिमंडल ने हासिल की उपलब्धि, राजस्व अर्जित करने में पाया देश में दूसरा स्थान
बिहार डाक परिमंडल ने हासिल की उपलब्धि, राजस्व अर्जित करने में पाया देश में दूसरा स्थान
Oct 09, 2026, 6:19:00 PM
एमएलसी चुनाव को लेकर जनसुराज की हुंकार, असफाक अहमद की जीत का दावा
एमएलसी चुनाव को लेकर जनसुराज की हुंकार, असफाक अहमद की जीत का दावा
Oct 09, 2026, 6:14:00 PM
प्रमंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता: औरंगाबाद के 8 खिलाड़ियों को मिला मेडल, चार का चयन राज्य स्तरीय लेबल पर
प्रमंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता: औरंगाबाद के 8 खिलाड़ियों को मिला मेडल, चार का चयन राज्य स्तरीय लेबल पर
Oct 09, 2026, 5:51:00 PM
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028: अब इतने तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028: अब इतने तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
Oct 09, 2026, 5:46:00 PM
बिहार में गायनी एंडोस्कोपी की नई क्रांति, हर स्त्री रोग विशेषज्ञ के हाथ तक पहुंचेगी दूरबीन सर्जरी
बिहार में गायनी एंडोस्कोपी की नई क्रांति, हर स्त्री रोग विशेषज्ञ के हाथ तक पहुंचेगी दूरबीन सर्जरी
Oct 09, 2026, 5:31:00 PM
चोरी की घटनाओं से बढ़ी लोगों की चिंता, चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
चोरी की घटनाओं से बढ़ी लोगों की चिंता, चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
Oct 09, 2026, 5:22:00 PM
चांदी बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त, CO ने कहा- जारी रहेगा अभियान
चांदी बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त, CO ने कहा- जारी रहेगा अभियान
Oct 09, 2026, 4:43:00 PM
क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? एलन मस्क के स्टारलिंक लाइसेंस आरोप पर सरकार का जवाब, राहुल गांधी की एंट्री
क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? एलन मस्क के स्टारलिंक लाइसेंस आरोप पर सरकार का जवाब, राहुल गांधी की एंट्री
Oct 09, 2026, 4:39:00 PM
पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लात-घूसे
पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लात-घूसे
Oct 09, 2026, 4:36:00 PM