CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली में लॉकडाउन जैसी स्थिति, मेट्रो-ट्रेन-इंटरनेट बंद, बॉर्डर सील, राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष
दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने देर से मिले आवेदन और पुराने प्रदर्शनों में कथित उल्लंघन का हवाला देकर जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं दी। उधर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 57 मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार रात 9 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की है। रेलवे के 5,000 से ज्यादा यात्री ट्रेन नहीं पकड़ सके और कुछ ट्रेनें रद्द हुईं।
नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है। पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने का अनुरोध किया था, जिस पर DMRC ने मुहर लगा दी है। प्रभावित स्टेशनों में राजीव चौक, नई दिल्ली, मंडी हाउस, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और सुप्रीम कोर्ट जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इन पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है और सरकार से कहा है कि सुरक्षा के इंतजाम ऐसे हों जिनसे आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह न रुके। रेलवे के 5,000 से ज्यादा यात्री ट्रेन नहीं पकड़ सके और कुछ ट्रेनें रद्द हुईं। विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी में हैं और चिल्ला बॉर्डर पर BSF तैनात है।
वहीं नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के 4 किलोमीटर के आसपास 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखने की मंजूरी दी है। इस दौरान मोबाइल इंटरनेट की सभी तकनीकों पर रोक लागू रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार बंद करने पर गंभीर चिंता जताई। अदालत ने सरकार से नागरिकों की परेशानी को ध्यान में रखकर सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में 10 अक्टूबर 2026 को संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दुकानों, ऑफिस और रेस्टोरेंट संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार जेन-जी से डर गई है। सीजेपी ने कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात पैदा .कर दिए गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने पोस्टर जारी कर प्रदर्शनकारियों से शनिवार सुबह 10 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है। अभिजीत दिपके ने कहा कि CJP के कार्यकर्ता शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अपनी योजना पर कायम हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'अगर आप युवाओं से इतना डरते हैं, तो पूरा देश ही बंद कर दीजिए।
वहीं दूसरी तरफ वोट चोरी और SIR में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर विपक्षी सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की तैयारी में जुटे हैं। राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने संसद के सेंट्रल हॉल में बैठक की। राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने की तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से विपक्षी नेताओं को मिलने के लिए शुक्रवार रात 8 बजे का समय दिया गया है। विपक्ष का कहना है कि करीब 300 सांसद राष्ट्रपति से मिलकर अपने क्षेत्रों में सामने आई कथित अनियमितताओं की रिपोर्ट सौंपना चाहते हैं।













