शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण, उपायुक्त और एसएसपी ने ली जानकारी

नवरात्रि को लेकर शहर में पूजा पंडालों के बनाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के उपायुक्त और एसएसपी ने शहर में बन रहे पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण, उपायुक्त और एसएसपी ने ली जानकारी

जमशेदपुर: नवरात्रि को लेकर शहर में पूजा पंडालों के बनाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के उपायुक्त और एसएसपी ने शहर में बन रहे पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले के उपायुक्त राजीव रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, विद्युत तारों की सुरक्षा, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

उपायुक्त राजीव रंजन ने पूजा समितियों को निर्देश दिए कि हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, फायर फाइटिंग उपकरण, बालू-पानी की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार किट और पर्याप्त स्वयंसेवक अवश्य उपलब्ध रहें। उन्होंने यातायात व्यवस्था और पार्किंग स्थलों को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण दल में सिटी एसपी, अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को लेकर जिला स्तरीय समिति बैठक

Oct 09, 2026, 8:44:00 PM
शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण, उपायुक्त और एसएसपी ने ली जानकारी
शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण, उपायुक्त और एसएसपी ने ली जानकारी
Oct 09, 2026, 8:29:00 PM
राजधानी के इन होटलों में करते हैं भोजन तो हो जाए सावधान, पाई गई कई अनियमितताएँ, नोटिस जारी

Oct 09, 2026, 8:20:00 PM
दवा दुकान में ड्रग कंट्रोलर टीम का छापा, अनियमितता के साथ मिली शराब की बोतलें, तीन गिरफ्त में

Oct 09, 2026, 8:12:00 PM
 अफवाह, भ्रामक खबरों और सोशल मीडिया ट्रायल पर लगेगी लगाम, गोपालगंज पुलिस की डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को हिदायत

Oct 09, 2026, 7:55:00 PM
 गोपालगंज के ADM के ठिकानों पर SVU का छापा, आय से 100% अधिक संपत्ति का है मामला

Oct 09, 2026, 7:44:00 PM
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली में लॉकडाउन जैसी स्थिति, मेट्रो-ट्रेन-इंटरनेट बंद, बॉर्डर सील, राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष

Oct 09, 2026, 7:30:00 PM
दिल्ली में जनता के अधिकारों का हनन और अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बर्दाश्त नहीं: अख्तर अली

Oct 09, 2026, 6:59:00 PM
भोजपुरी के पहले महानायक कुणाल सिंह, 250 से अधिक फिल्म, मंत्री के बेटे को भा गया फिल्मी दुनिया

Oct 09, 2026, 6:39:00 PM
बिहार डाक परिमंडल ने हासिल की उपलब्धि, राजस्व अर्जित करने में पाया देश में दूसरा स्थान

Oct 09, 2026, 6:19:00 PM