पेसा नियमावली पर अधिसूचना में देरी से बढ़ी सियासी गर्मी, विपक्ष ने नियमावली सार्वजनिक करने की दी चुनौती

पेसा नियमावली पर अधिसूचना में देरी से बढ़ी सियासी गर्मी, विपक्ष ने नियमावली सार्वजनिक करने की दी चुनौती

कैबिनेट की स्वीकृति के बावजूद पेसा नियमावली को लेकर अब तक सरकारी अधिसूचना जारी नहीं होने से झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन बचाव की मुद्रा में नजर आ रहा है।

भाजपा सांसद और प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस देरी पर असंतोष जताते हुए मुख्यमंत्री से नियमावली को सार्वजनिक करने की खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में संसद द्वारा पारित पेसा कानून का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में स्वशासन को मजबूत करना था, जिसके आधार पर पंचायत चुनाव भी कराए गए। दीपक प्रकाश का आरोप है कि वर्तमान राज्य सरकार ने भले ही पेसा नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी दे दी हो, लेकिन इसके प्रावधानों को जनता से छिपाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनके मुताबिक, राज्यवासियों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि नियमावली में क्या प्रावधान किए गए हैं।

वहीं, विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन भी सामने आ गया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि कैबिनेट से पारित निर्णय अंततः सार्वजनिक होते ही हैं और भाजपा को इस विषय पर इतनी बेचैनी क्यों है, यह समझ से परे है। उन्होंने भाजपा पर भ्रम फैलाने और अनावश्यक अफवाहें गढ़ने का आरोप भी लगाया।

गौरतलब है कि 23 दिसंबर को हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने लंबी प्रक्रिया के बाद पेसा नियमावली को मंजूरी दी थी। इसके बाद से ही आदिवासी समाज और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि नियमावली में पारंपरिक धार्मिक और सामाजिक व्यवस्थाओं को कितना संरक्षण दिया गया है। जब तक इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक इसके वास्तविक स्वरूप को लेकर अटकलें बनी रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य गठन के बाद वर्ष 2001 में विधानसभा ने झारखंड पंचायती राज अधिनियम पारित किया था, जिसका उद्देश्य अनुसूचित और गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाना था। हालांकि, यह अधिनियम अब तक पूरी तरह लागू नहीं हो सका। पेसा को लागू करने की मांग समय-समय पर उठती रही है और इस संबंध में न्यायालय के निर्देश भी सामने आते रहे हैं। इसी क्रम में इस मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी को झारखंड हाईकोर्ट में प्रस्तावित है।


Trending News

जनक्रांति महासभा को लेकर जेएलकेएम की बैठक, बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर चर्चा
जनक्रांति महासभा को लेकर जेएलकेएम की बैठक, बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर चर्चा
Nov 24, 2026, 7:39:00 PM
वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक
वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक
Nov 24, 2026, 7:32:00 PM
ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर
ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर
Nov 24, 2026, 7:20:00 PM
होटल एंबेसडर, होटल मगध और होटल नंद पर खाद्य संरक्षा इकाई की कार्रवाई, तीन दिनों के लिए रसोई बंद
होटल एंबेसडर, होटल मगध और होटल नंद पर खाद्य संरक्षा इकाई की कार्रवाई, तीन दिनों के लिए रसोई बंद
Nov 24, 2026, 7:12:00 PM
 नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
Nov 24, 2026, 7:08:00 PM
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी,  कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
Nov 24, 2026, 6:40:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
Nov 24, 2026, 6:34:00 PM
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
Nov 24, 2026, 6:33:00 PM