JPSC गड़बड़ी पर CID का बड़ा एक्शन, 7 वांछितों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

JPSC गड़बड़ी पर CID का बड़ा एक्शन, 7 वांछितों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले में वांछित सात आरोपियों को पकड़ने के लिए रांची समेत राज्य के कई जिलों में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई CID थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत चल रही जांच का हिस्सा है।

सीआईडी के मुताबिक, जांच में सामने आए सात लोगों की गिरफ्तारी फिलहाल बाकी है। एजेंसी की टीम ने आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच एजेंसी इन सभी संदिग्धों की भूमिका को लेकर आगे की पड़ताल कर रही है।

इन सात लोगों की तलाश

सीआईडी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वांछित आरोपियों में रांची के नामकुम निवासी आदित्य पांडेय और टाटीसिलवे के हरिनगर निवासी पवन कुमार सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा पलामू के टाउन थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी रविशंकर कुमार और हमीदगंज निवासी संतोष कुमार सिंह, बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-3 निवासी सानन्द प्रकाश, हजारीबाग के कोर्रा निवासी लालू कुमार यादव तथा गिरिडीह के बेंगाबाद क्षेत्र के हथघर निवासी सौरभ कुमार पांडेय की भी तलाश की जा रही है।

सीआईडी का कहना है कि इन सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जांच में अब परीक्षा के दौरान इस्तेमाल की गई OMR कार्बन कॉपियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। सीआईडी ने अनुसंधान के दौरान बरामद OMR कार्बन कॉपियों का मिलान और उनकी विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि OMR शीट के मिलान और स्क्रूटनी से परीक्षा में कथित गड़बड़ी की प्रकृति के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है। इसके साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में किसी व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं, इसे लेकर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

रांची के साथ चार जिलों में भी कार्रवाई

सातों वांछित आरोपियों के अलग-अलग जिलों में रहने के कारण सीआईडी की जांच का दायरा भी बढ़ गया है। रांची के अलावा पलामू, बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह में भी जांच टीम सक्रिय है। छापेमारी के साथ एजेंसी उन संभावित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी तलाश कर रही है, जो कथित परीक्षा अनियमितता की पूरी कड़ी को जोड़ने में मदद कर सकते हैं।

सीआईडी के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है। एजेंसी फिलहाल आरोपों की पुष्टि के लिए ठोस साक्ष्य जुटाने, OMR कार्बन कॉपियों की जांच और वांछित आरोपियों तक पहुंचने पर जोर दे रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में OMR कॉपियों की स्क्रूटनी और सात वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले की जांच में अहम कड़ी मानी जा रही है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM