छात्रों के समर्थन में BJP का हल्लाबोल, CM आवास के बाहर धरने पर बैठे नेता

छात्रों के समर्थन में BJP का हल्लाबोल, CM आवास के बाहर धरने पर बैठे नेता

झारखंड में छात्रों से जुड़े मुद्दों और JPSC विवाद को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी में बड़ा प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से पद छोड़ने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में कई तख्तियां भी नजर आईं, जिन पर युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवाल उठाए गए थे।

भाजपा लंबे समय से JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों की मांगों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। पार्टी का आरोप है कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा अब विधानसभा और राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर सड़क पर उतर आई है। मुख्यमंत्री आवास के घेराव के जरिए पार्टी ने सरकार पर दबाव बढ़ाने और छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक समर्थन देने का संकेत दिया है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM