बिना NOC बोरिंग कराई तो मशीन होगी जब्त, RMC ने जारी की चेतावनी

बिना NOC बोरिंग कराई तो मशीन होगी जब्त, RMC ने जारी की चेतावनी

रांची में लगातार बढ़ते शहरीकरण और तेजी से घटते भूजल स्तर को देखते हुए रांची नगर निगम (RMC) ने निजी बोरिंग को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है। राजधानी में भूजल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए निगम ने स्पष्ट किया है कि अब बड़े व्यास वाली बोरिंग बिना पूर्व अनुमति के नहीं कराई जा सकेगी। इस कदम का उद्देश्य अनियंत्रित भूजल दोहन पर रोक लगाना और भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना है।

नगर निगम के नए प्रावधानों के अनुसार, 4 इंच या उससे अधिक व्यास की किसी भी निजी बोरिंग के लिए निगम से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके लिए आवेदकों को 2,500 रुपये का निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। निगम ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति बोरिंग कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में बोरिंग मशीन जब्त की जा सकती है और संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

निगम ने केवल अनुमति की प्रक्रिया ही नहीं बदली है, बल्कि जल संरक्षण से जुड़े अतिरिक्त मानदंड भी लागू किए हैं। अब किसी भी निजी या व्यावसायिक परिसर में बोरिंग की स्वीकृति तभी मिलेगी, जब वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। निगम का मानना है कि वर्षा जल के संचयन को बढ़ावा देकर भूजल स्तर में गिरावट को नियंत्रित किया जा सकता है।

अवैध बोरिंग की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रांची नगर निगम ने विशेष इन्फोर्समेंट टीम का भी गठन किया है। यह टीम दिन के साथ-साथ रात के समय भी निगरानी करेगी और बिना अनुमति संचालित बोरिंग कार्यों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। निगम का कहना है कि राजधानी में भूजल संकट को देखते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा, ताकि जल संसाधनों का संतुलित और जिम्मेदार उपयोग सुनिश्चित हो सके।

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM