रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची–लोहरदगा–टोरी रेलखंड पर बड़े पैमाने पर चल रहे ट्रैक और सिग्नल सुधार कार्य के कारण यात्रियों को आगामी दिनों में यात्रा के दौरान असुविधा हो सकती है। रेलवे ने मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए राजधानी एक्सप्रेस सहित कुल 10 ट्रेनों के मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी में अस्थायी बदलाव लागू किया है। यह परिवर्तन अलग-अलग तिथियों में प्रभावी रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस सेक्शन में ट्रैक को मजबूत करने, स्लीपर बदलने और सिग्नल सिस्टम अपग्रेड करने का काम जारी है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक रूट से चलाया जा रहा है, जबकि कुछ यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द भी किया गया है।
इसका असर रांची, लोहरदगा, टोरी, टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना समेत आसपास के कई स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस के संचालन में विशेष बदलाव किए हैं:
11, 18, 25 फरवरी और 4 मार्च को यह ट्रेन अपने तय मार्ग टोरी–लोहरदगा की जगह टोरी–बरकाकाना होकर चलेगी।
7, 14, 21, 28 फरवरी और 7 मार्च को यह ट्रेन भी टोरी–लोहरदगा के बजाय टोरी–बरकाकाना मार्ग से संचालित होगी।
इसके अतिरिक्त रेलवे के अनुसार:
20407 राजधानी एक्सप्रेस (12, 19, 26 फरवरी और 5 मार्च) तथा
12453 राजधानी एक्सप्रेस (8, 15, 22 फरवरी और 8 मार्च)
को रांची–बरकाकाना–टोरी रूट से चलाया जाएगा।
यह ट्रेन 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 फरवरी और 2, 5, 7 मार्च को बदले हुए मार्ग से चलेगी।
यह ट्रेन 8, 11, 13, 15, 18, 20, 25, 27 फरवरी तथा 1, 4, 6 मार्च को वैकल्पिक रूट से संचालित होगी।
रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 9–14, 16–21, 23–28 फरवरी और 2–7 मार्च तक बदले मार्ग से चलेगी।
रेलवे ने घोषणा की है कि 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर ट्रेन को 7 फरवरी से 7 मार्च तक पूरी तरह रद्द रखा जाएगा।
लोहरदगा: 11:30 AM
हटिया: 11:39 AM
बड़कीचांपी: 11:47 AM
विश्रामपुर: 12:06 PM
टोरी: 1:05 PM
विश्रामपुर: 1:20 PM
बड़कीचांपी: 1:39 PM
हटिया: 1:48 PM
रेलवे ने बताया कि 18602 हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को 21 मार्च तक अपने नियमित मार्ग के बजाय हटिया–रांची–गोला–जपला स्टेशन होकर चलाया जाएगा। n
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का रूट, टाइमिंग और अपडेटेड शेड्यूल अवश्य जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।