यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग और संचालन में बदलाव, जानें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग और संचालन में बदलाव, जानें

फरवरी के पहले पखवाड़े में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण रेलवे के सेलम रेल मंडल में कॉरिडोर ब्लॉक लिए जाने के चलते अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस को कुछ निर्धारित तिथियों पर बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन 4, 7, 9, 11 और 14 फरवरी को अपने नियमित रास्ते से हटकर संचालित होगी। इन दिनों ट्रेन कोयंबटूर स्टेशन नहीं जाएगी, बल्कि पोडानूर और इरुगुर के रास्ते आगे बढ़ेगी। मार्ग परिवर्तन के चलते कोयंबटूर में इसका ठहराव अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है।

पोडानूर में अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पोडानूर स्टेशन पर ट्रेन का अतिरिक्त स्टॉपेज तय किया है। यहां अलेप्पी–धनबाद एक्सप्रेस दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी और 12:20 बजे आगे के लिए रवाना होगी। हालांकि, अचानक हुए इस बदलाव से विशेष रूप से कोयंबटूर से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

दक्षिण पूर्व रेलवे की ट्रेनों में भी बदलाव
इधर, दक्षिण पूर्व रेलवे ने भी कुछ सेवाओं के परिचालन में परिवर्तन की जानकारी दी है। आद्रा रेल मंडल में जारी विकास कार्यों के कारण 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू 5 फरवरी तक धनबाद के बजाय बोकारो तक ही संचालित की जाएगी। वहीं 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू अब धनबाद से नहीं, बल्कि बोकारो से रवाना होगी।

इसके अलावा 68078 भागा-आद्रा मेमू और 68077 आद्रा-भागा मेमू को 3, 5 और 8 फरवरी को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Trending News

पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM