JPSC में इस्तीफों के बीच जांच तेज, CID दफ्तर पहुंचीं अजीता भट्टाचार्य

JPSC में इस्तीफों के बीच जांच तेज, CID दफ्तर पहुंचीं अजीता भट्टाचार्य

14वीं JPSC परीक्षा से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच में सीआईडी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में JPSC की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य सोमवार को रांची स्थित CID कार्यालय पहुंचीं। जांच एजेंसी ने उन्हें पहले ही समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था।

अजीता भट्टाचार्य से परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं और जांच के दायरे में आए अन्य पहलुओं को लेकर सवाल-जवाब किए जाएंगे। सीआईडी उपलब्ध दस्तावेजों और अब तक जांच में सामने आई जानकारियों के आधार पर उनका पक्ष जानने की कोशिश करेगी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अजीता भट्टाचार्य समेत JPSC के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तीनों सदस्यों ने राज्यपाल को अपना त्यागपत्र भेजा है। इसके बाद अब उसी मामले में अजीता भट्टाचार्य से सीआईडी की पूछताछ हो रही है।

14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर जांच एजेंसी इससे पहले आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यागते से भी पूछताछ कर चुकी है। अब मौजूदा जांच में आयोग के पूर्व सदस्यों से पूछताछ के जरिए परीक्षा प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM