सदर अस्पताल पहुंचीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात

सदर अस्पताल पहुंचीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात

रांची के सदर अस्पताल में इलाज करा रहे आंदोलनकारी छात्रों से कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य अनशनकारी छात्रों का हाल जाना और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। लगातार नौ दिनों से जारी अनशन के कारण छात्रों की बिगड़ती सेहत को लेकर मंत्री ने चिंता जताई।

मुलाकात के दौरान मंत्री ने छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी मांगों, आंदोलन की परिस्थितियों और अब तक सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने उन्हें बताया कि सरकार के साथ वार्ता के लिए आंदोलनकारियों की ओर से बनाई गई प्रतिनिधिमंडल टीम में अनशन कर रहे छात्रों को जगह नहीं दी गई थी। बातचीत के दौरान सामने आए इन बिंदुओं को मंत्री ने महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पूरे मामले को व्यापक संदर्भ में समझने के लिए इन तथ्यों पर गंभीरता से विचार जरूरी है।

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार छात्रों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले विद्यार्थियों के प्रति सरकार का रवैया सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि छात्रों की कई मांगों पर सरकार पहले ही सकारात्मक कदम उठा चुकी है, जबकि शेष मुद्दों के समाधान के लिए भी बातचीत का रास्ता खुला हुआ है।

अस्पताल से निकलने के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि छात्रों के साथ हुई बातचीत में कई अहम बातें सामने आई हैं। इन सभी तथ्यों और छात्रों द्वारा रखे गए पक्ष से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार विवाद को टकराव के जरिए आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है और बातचीत के जरिए समाधान तलाशना ही उचित रास्ता है।

मंत्री ने कहा कि युवा और विद्यार्थी राज्य के भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनना जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि जायज मांगों पर विचार करते हुए ऐसा रास्ता निकाला जाए, जिससे सभी पक्षों के हितों की रक्षा हो सके।

उन्होंने अनशनरत छात्रों से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार संवाद के जरिए समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

Trending News

RIMS में मेडिकल सीटों का मेगा विस्तार, PG 275 और पोस्ट-PG 100 करने की तैयारी
RIMS में मेडिकल सीटों का मेगा विस्तार, PG 275 और पोस्ट-PG 100 करने की तैयारी
Aug 13, 2026, 11:41:00 AM
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले में नया ट्विस्ट, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने लगाई जमानत की गुहार
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले में नया ट्विस्ट, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने लगाई जमानत की गुहार
Aug 13, 2026, 11:31:00 AM
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
Aug 13, 2026, 11:31:00 AM
ट्रेन में लावारिस मिला बैग और बोरा, जीआरपी पहुंची तो उड़ गए होश
ट्रेन में लावारिस मिला बैग और बोरा, जीआरपी पहुंची तो उड़ गए होश
Aug 13, 2026, 11:27:00 AM
कैब बुकिंग में टिप ! हो सकता है अहम बदलाव, मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
कैब बुकिंग में टिप ! हो सकता है अहम बदलाव, मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
Aug 13, 2026, 11:24:00 AM
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
Aug 13, 2026, 11:20:00 AM
CM सम्राट चौधरी ने युवाओं की मौज कर दी, दो बड़े फैसले से नौकरियों की होगी बारिश
CM सम्राट चौधरी ने युवाओं की मौज कर दी, दो बड़े फैसले से नौकरियों की होगी बारिश
Aug 13, 2026, 11:06:00 AM
अपराधियों का दुस्साहस, घर के पास वॉक कर रहे ठेकेदार को मारी पांच गोलियां, सरेआम हत्या से मचा हडकंप
अपराधियों का दुस्साहस, घर के पास वॉक कर रहे ठेकेदार को मारी पांच गोलियां, सरेआम हत्या से मचा हडकंप
Aug 13, 2026, 11:04:00 AM
गश्त पर निकले टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, पत्थर से सिर फोड़ा; आरोपी गिरफ्तार
गश्त पर निकले टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, पत्थर से सिर फोड़ा; आरोपी गिरफ्तार
Aug 13, 2026, 10:44:00 AM
तिरंगे के रंग में रंगा मधुबनी, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जनसैलाब, DM-SP भी साथ
तिरंगे के रंग में रंगा मधुबनी, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जनसैलाब, DM-SP भी साथ
Aug 13, 2026, 10:33:00 AM