तिरंगे के रंग में रंगा मधुबनी, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जनसैलाब, DM-SP भी साथ

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन, मधुबनी की ओर से बुधवार को भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

तिरंगा यात्रा में एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, जामिया इस्लामिया के छात्र, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, जीएनएम एवं आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, जिले के पदाधिकारी एवं कर्मी, मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में युवा एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों का उत्साह, स्काउट एंड गाइड के छात्रों की ड्रम की ताल और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता ने यात्रा को और भी भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत बना दिया। तिरंगा रथ पर बज रहे ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ की धुन ने वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा के दौरान ‘हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ सहित विभिन्न देशभक्ति नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। इन नारों के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

तिरंगा यात्रा +2 बालिका उच्च विद्यालय, मधुबनी से प्रारंभ होकर थाना मोड़, रेलवे स्टेशन एवं बाटा चौक होते हुए पुनः शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय पहुंची। यात्रा के समापन के बाद जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इसके उपरांत सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि, “आज की तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि मधुबनी की सामूहिक देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्सव है। इसमें बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम नागरिकों तक सभी की भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि तिरंगा हम सभी को एक सूत्र में जोड़ता है। 

स्वतंत्रता दिवस हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर देता है। मैं जिलेवासियों से आह्वान करता हूं कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं, अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति, स्वच्छता एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

मौके पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने देश की एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भावना को मजबूत करने के संदेश के साथ तीन रंगों वाले गुब्बारा गुच्छ को आकाश में उड़ाकर तिरंगा यात्रा अभियान को आगे बढ़ाया। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता लोक शिकायत राजेश कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंदन कुमार झा, अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रश्मि कुमारी, परिवहन पदाधिकारी, एडीएमओ रजनीश कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी, कला संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मी एवं आमजन उपस्थित रहे।

मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट 

Trending News

 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM