किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सरैयाडीह गांव में किराना दुकान की आड़ में अंग्रेजी शराब और बीयर बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से शराब बरामद होने के बाद आरोपी सतीश कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि सरैयाडीह निवासी महेंद्र प्रसाद मेहता के 30 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार मेहता अपनी किराना दुकान से शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी को कथित तौर पर शराब बेचते हुए पकड़ लिया गया।

दुकान से शराब की बड़ी खेप बरामद

तलाशी के दौरान दुकान से अलग-अलग ब्रांड की बीयर और व्हिस्की बरामद की गई। जब्त शराब में गॉडफादर की 650 एमएल वाली 20 बोतल और 500 एमएल वाली 20 बोतल, जबकि किंगफिशर की 650 एमएल वाली 12 बोतल शामिल हैं। इसके अलावा 375 एमएल की बोतलों में 8 PM, आइकॉनिक, स्टर्लिंग बी7 और रॉयल चैलेंजर्स की तीन-तीन बोतलें मिलीं। रॉयल स्टैग की तीन, मैकडॉवेल्स नंबर-1 की दो और इंपीरियल ब्लू की दो बोतलें भी पुलिस ने जब्त की हैं।

पुलिस ने मामले में पदमा ओपी कांड संख्या 277/2026 दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। छापेमारी में ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के साथ एसआई राजेश हजरा, एसआई आलोक सोरेन और पदमा ओपी की सशस्त्र पुलिस टीम शामिल रही। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

  हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

छह साल मासूम को मिला इंसाफ! दु*ष्कर्म और ह*त्या के आरोपी को फां*सी
छह साल मासूम को मिला इंसाफ! दु*ष्कर्म और ह*त्या के आरोपी को फां*सी
Aug 13, 2026, 12:33:00 PM
बलूचिस्तान के विद्रोहियों पर हवाई हमले, बलूच कार्यकर्ता ने शेयर की तस्वीरें
बलूचिस्तान के विद्रोहियों पर हवाई हमले, बलूच कार्यकर्ता ने शेयर की तस्वीरें
Aug 13, 2026, 12:28:00 PM
सम्राट चौधरी की BJP मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' से हलचल, भाई वीरेंद्र बोले-'कहीं ना कहीं कुछ गुल जरूर खिलेगा'
सम्राट चौधरी की BJP मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' से हलचल, भाई वीरेंद्र बोले-'कहीं ना कहीं कुछ गुल जरूर खिलेगा'
Aug 13, 2026, 12:27:00 PM
एयरटेल मोबाइल नंबर यूजर्स को झटका, कई प्लान हुए बंद, कई के बढे दाम
एयरटेल मोबाइल नंबर यूजर्स को झटका, कई प्लान हुए बंद, कई के बढे दाम
Aug 13, 2026, 12:14:00 PM
तिरंगे को सलामी की तैयारी पूरी, बोकारो पुलिस लाइन में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
तिरंगे को सलामी की तैयारी पूरी, बोकारो पुलिस लाइन में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
Aug 13, 2026, 12:07:00 PM
JPSC आंदोलन के बीच CM हाउस की किलेबंदी, छात्रों के संभावित कूच को लेकर पुलिस मुस्तैद
JPSC आंदोलन के बीच CM हाउस की किलेबंदी, छात्रों के संभावित कूच को लेकर पुलिस मुस्तैद
Aug 13, 2026, 11:57:00 AM
BPSC TRE 4 पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, शिक्षकों के ट्रांसफर पर....
BPSC TRE 4 पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, शिक्षकों के ट्रांसफर पर....
Aug 13, 2026, 11:56:00 AM
RIMS में मेडिकल सीटों का मेगा विस्तार, PG 275 और पोस्ट-PG 100 करने की तैयारी
RIMS में मेडिकल सीटों का मेगा विस्तार, PG 275 और पोस्ट-PG 100 करने की तैयारी
Aug 13, 2026, 11:41:00 AM
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले में नया ट्विस्ट, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने लगाई जमानत की गुहार
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले में नया ट्विस्ट, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने लगाई जमानत की गुहार
Aug 13, 2026, 11:31:00 AM
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
Aug 13, 2026, 11:31:00 AM