BPSC TRE 4 पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, शिक्षकों के ट्रांसफर पर....
बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के चौथे चरण और STET को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि TRE 4 का विज्ञापन जारी होने से पहले STET का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के चौथे चरण और STET को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि TRE 4 का विज्ञापन जारी होने से पहले STET का रिजल्ट जारी किया जाएगा। STET की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी TRE 4 के लिए फॉर्म भर सकेंगे। हालांकि शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि TRE 4 की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को STET परीक्षा पास करना जरूरी होगा। एसटीईटी-2026 परीक्षा (STET 2026) के लिए 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपडेट जारी किया है।
वहीं, शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर कहा कि ट्रांसफर की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। सबसे पहले सरप्लस शिक्षकों और म्यूचुअल ट्रांसफर की सूची जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद सामान्य ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी। सामान्य ट्रांसफर के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आवेदन करने वाले शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा। इसमें हेड टीचर यानी HT और हेडमास्टर यानी HM भी आवेदन कर सकेंगे। शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
एसटीईटी-2026 परीक्षा (STET 2026) के लिए 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपडेट जारी किया है। एसटीईटी-2026 परीक्षा (STET 2026) की विज्ञप्ति 14 अगस्त तक जारी होगी। समाचार पत्रों में परीक्षा की विज्ञप्ति प्रकाशित होगी। आवेदन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी इसी विज्ञप्ति में होगी। STET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना था कि अगर टीआरई-4 (चौथे चरण की शिक्षक भर्ती) से पहले एसटीईटी का आयोजन होता है तो वे भी शिक्षक बहाली में हिस्सा ले सकेंगे।
बता दें कि बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के चौथे चरण के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की बहाली की जाएगी। शिक्षा विभाग ने 29 जुलाई को BPSC को TRE-4 के लिए 32,388 शिक्षकों की अधियाचना भेजी है। माना जा रहा है कि इसको लेकर बीपीएससी के द्वारा जल्द नोटिफिकेशन निकाला जा सकता है, हालांकि इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पदों का आकलन जारी रहने के कारण आगे संख्या बढ़ने की संभावना भी बताई जा रही है। TRE-4 में 34 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की संभावना है। शिक्षा विभाग की ओर से 2 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ने के संकेत दिए गए हैं।











