एयरटेल मोबाइल नंबर यूजर्स को झटका, कई प्लान हुए बंद, कई के बढे दाम
मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी एयरटेल ने अपने मोबाइल प्लान में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत कंपनी ने कई लोकप्रिय प्लान को बंद कर दिया है, जबकि कई प्लान के दाम में वृद्धि कर दी गयी है।

देश की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी एयरटेल ने अपने मोबाइल प्लान में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत कंपनी ने कई लोकप्रिय प्लान को बंद कर दिया है, जबकि कई प्लान के दाम में वृद्धि कर दी गयी है। कंपनी के इस कदम से टेलीकॉम यूजर्स को बड़ा झटका लगा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देश की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज के प्लान को महंगा कर दिया है। यानि अब यूजर्स को इन प्लान का रिचार्ज कराने में पहले की तुलना में ज्यादा पैसे देने होंगे। एयरटेल ने 299 रुपये वाला प्लान को महंगा करके 349 रुपये कर दिया है। कंपनी की तरफ से अलग-अलग रिचार्ज प्लान की कीमतों में 5% से लेकर 16 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कंपनी द्वारा किए गए बदलाव के बाद एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर 299 रुपये, 559 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाला प्लान नहीं दिख रहे हैं। इन प्लान को लोकप्रिय माना जाता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कंपनी के शुरूआती रेंज के प्लान 299 को बंद कर दिया गया है। यह प्लान अब ऑफिशियल वेबसाइट और एप, दोनों पर ही दिखायी नहीं दे रहा है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी और रोज़ाना 1GB-1.5GB डेटा मिलता था। अब कंपनी द्वारा दिए गए प्लान में शुरूआती प्लान 349 सबसे सस्ता ऑप्शन बन गया है। पूर्व के 299 रूपये के प्लान की तुलना में 349 का प्लान 50 रूपये ज्यादा है। कंपनी की तरफ से यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद किये जाने प्लांस को बंद करना शुरूकर दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य बदलाव किये गये हैं। इस बदलावों से देश के लाखों प्रीपेड यूजर्स की जेब पर झटका लगा है।











