सम्राट चौधरी की BJP मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' से हलचल, भाई वीरेंद्र बोले-'कहीं ना कहीं कुछ गुल जरूर खिलेगा'

सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म होने के मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की हुई बैठक को लेकर सियासत तेज है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा-कहीं ना कहीं खिचड़ी पक रही है।

सम्राट चौधरी की BJP मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' से हलचल, भाई वीरेंद्र बोले-'कहीं ना कहीं कुछ गुल जरूर खिलेगा'

सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म होने के मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की हुई बैठक को लेकर सियासत तेज है।  सियासी गलियारे में इसे सीएम सम्राट की बीजेपी मंत्रियों के साथ सीक्रेट मीटिंग बताया जा रहा है। इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। अब इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आरजेडी का तो यहां तक कहना है कि कहीं ना कहीं खिचड़ी तो पक रही है। 

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सम्राट चौधरी की ‘सीक्रेट मीटिंग’पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि इस बैठक के पीछे कोई बड़ी राजनीतिक वजह हो सकती है और आने वाले दिनों में इसके परिणाम सामने आ सकते हैं। भाई वीरेंद्र के मुताबिक उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बैठक के बाद कहीं ना कहीं कुछ गुल जरूर खिलेगा। 

भाई वीरेंद्र का कहना है कि मंत्रिमंडल में शामिल दूसरे मंत्री भी जानना चाहते होंगे कि आखिर बीजेपी के मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री की अलग से बैठक में क्या चर्चा हुई। राजद विधायकने सवाल उठाया कि अगर बैठक पूरी तरह सामान्य या रूटीन थी, तो उसमें केवल बीजेपी कोटे के मंत्रियों को ही क्यों बुलाया गया? एनडीए के दूसरे सहयोगी दलों के मंत्रियों को इस बैठक से बाहर रखने की वजह क्या थी? 

भाई वीरेंद्र के मुताबिक अगर सरकार में सब कुछ सामान्य चल रहा होता तो मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के साथ बैठक करते। उन्होंने कहा कि अलग-अलग दल अपने-अपने मंत्रियों के साथ बैठक करें, यह अपने आप में सवाल खड़े करता है। साथ ही उन्होंने इस बैठक को बड़ी राजनीतिक वजह बताते हुए बड़ा इशारा किया है।  

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद बीजेपी के मंत्रियों के साथ हुई अलग बैठक ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रियों के विभागों के कामकाज की समीक्षा की।  बैठक खत्म होने के बाद मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि आज बीजेपी कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक हुई। आगे आने वाले समय में सभी मंत्रियों के साथ बैठक की जाएगी और उनके विभागों की समीक्षा की जाएगी। 

Trending News

20वें दिन भी JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का धरना जारी, 15 अगस्त को छात्र निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा
20वें दिन भी JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का धरना जारी, 15 अगस्त को छात्र निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा
Aug 13, 2026, 1:29:00 PM
पारसनाथ पहाड़ पर निर्माण को लेकर HC सख्त, DC को दिया अल्टीमेटम
पारसनाथ पहाड़ पर निर्माण को लेकर HC सख्त, DC को दिया अल्टीमेटम
Aug 13, 2026, 1:19:00 PM
दूसरे दिन भी निकली डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
दूसरे दिन भी निकली डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
Aug 13, 2026, 1:14:00 PM
सम्राट चौधरी की बीजेपी मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' पर नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव...
सम्राट चौधरी की बीजेपी मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' पर नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव...
Aug 13, 2026, 12:55:00 PM
आयुष्मान कार्ड से अलग है ABHA Card! जानिए कैसे बनाएं डिजिटल हेल्थ आईडी और क्या हैं इसके फायदे
आयुष्मान कार्ड से अलग है ABHA Card! जानिए कैसे बनाएं डिजिटल हेल्थ आईडी और क्या हैं इसके फायदे
Aug 13, 2026, 12:44:00 PM
छह साल मासूम को मिला इंसाफ! दु*ष्कर्म और ह*त्या के आरोपी को फां*सी
छह साल मासूम को मिला इंसाफ! दु*ष्कर्म और ह*त्या के आरोपी को फां*सी
Aug 13, 2026, 12:33:00 PM
बलूचिस्तान के विद्रोहियों पर हवाई हमले, बलूच कार्यकर्ता ने शेयर की तस्वीरें
बलूचिस्तान के विद्रोहियों पर हवाई हमले, बलूच कार्यकर्ता ने शेयर की तस्वीरें
Aug 13, 2026, 12:28:00 PM
सम्राट चौधरी की BJP मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' से हलचल, भाई वीरेंद्र बोले-'कहीं ना कहीं कुछ गुल जरूर खिलेगा'
सम्राट चौधरी की BJP मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' से हलचल, भाई वीरेंद्र बोले-'कहीं ना कहीं कुछ गुल जरूर खिलेगा'
Aug 13, 2026, 12:27:00 PM
एयरटेल मोबाइल नंबर यूजर्स को झटका, कई प्लान हुए बंद, कई के बढे दाम
एयरटेल मोबाइल नंबर यूजर्स को झटका, कई प्लान हुए बंद, कई के बढे दाम
Aug 13, 2026, 12:14:00 PM
तिरंगे को सलामी की तैयारी पूरी, बोकारो पुलिस लाइन में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
तिरंगे को सलामी की तैयारी पूरी, बोकारो पुलिस लाइन में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
Aug 13, 2026, 12:07:00 PM