अपराधियों का दुस्साहस, घर के पास वॉक कर रहे ठेकेदार को मारी पांच गोलियां, सरेआम हत्या से मचा हडकंप

राजधानी से सटे हाजीपुर में राज्य की कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने एक ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरूवार की सुबह की है।

अपराधियों का दुस्साहस, घर के पास वॉक कर रहे ठेकेदार को मारी पांच गोलियां, सरेआम हत्या से मचा हडकंप

राजधानी से सटे हाजीपुर से बडी खबर है। यहां बेलगाम हो चुके अपराधियों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। मिली खबर के अनुसार राज्य की कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने एक ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरूवार की सुबह की है। 

मिली खबर के अनुसार हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीग्गी इलाके में गुरुवार की सुबह 5:00 के करीब अपराधियों ने ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रामनरेश राय रोज की तरह सुबह पांच के करीब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर के आए अपराधियों ने रामनरेश राय को गोली मार दी। अपराधियों का दुस्साहस कुछ इस कदर था कि उन्होंने महज 10 सेकंड के अंदर ठेकेदार को एक के बाद एक करके पांच गोलियां मारी और वहां से फरार हो गए। रामनरेश राय की गिनती जिले के बडे ठेकेदारों में होती थी।  सुबह-सुबह घटी इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार रामनरेश राय जब अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी दो बाइक से सवार पांच लोग आए और उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। ठेकेदार को चार गोलियां लगी हैं। जिसमें से तीन गोलियां अपर बॉडी में और एक गोली पर में लगी है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। सीसीटीवी की जांच हो रही है। अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। 

Trending News

छह साल मासूम को मिला इंसाफ! दु*ष्कर्म और ह*त्या के आरोपी को फां*सी
छह साल मासूम को मिला इंसाफ! दु*ष्कर्म और ह*त्या के आरोपी को फां*सी
Aug 13, 2026, 12:33:00 PM
बलूचिस्तान के विद्रोहियों पर हवाई हमले, बलूच कार्यकर्ता ने शेयर की तस्वीरें
बलूचिस्तान के विद्रोहियों पर हवाई हमले, बलूच कार्यकर्ता ने शेयर की तस्वीरें
Aug 13, 2026, 12:28:00 PM
सम्राट चौधरी की BJP मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' से हलचल, भाई वीरेंद्र बोले-'कहीं ना कहीं कुछ गुल जरूर खिलेगा'
सम्राट चौधरी की BJP मंत्रियों के साथ 'सीक्रेट मीटिंग' से हलचल, भाई वीरेंद्र बोले-'कहीं ना कहीं कुछ गुल जरूर खिलेगा'
Aug 13, 2026, 12:27:00 PM
एयरटेल मोबाइल नंबर यूजर्स को झटका, कई प्लान हुए बंद, कई के बढे दाम
एयरटेल मोबाइल नंबर यूजर्स को झटका, कई प्लान हुए बंद, कई के बढे दाम
Aug 13, 2026, 12:14:00 PM
तिरंगे को सलामी की तैयारी पूरी, बोकारो पुलिस लाइन में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
तिरंगे को सलामी की तैयारी पूरी, बोकारो पुलिस लाइन में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
Aug 13, 2026, 12:07:00 PM
JPSC आंदोलन के बीच CM हाउस की किलेबंदी, छात्रों के संभावित कूच को लेकर पुलिस मुस्तैद
JPSC आंदोलन के बीच CM हाउस की किलेबंदी, छात्रों के संभावित कूच को लेकर पुलिस मुस्तैद
Aug 13, 2026, 11:57:00 AM
BPSC TRE 4 पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, शिक्षकों के ट्रांसफर पर....
BPSC TRE 4 पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, शिक्षकों के ट्रांसफर पर....
Aug 13, 2026, 11:56:00 AM
RIMS में मेडिकल सीटों का मेगा विस्तार, PG 275 और पोस्ट-PG 100 करने की तैयारी
RIMS में मेडिकल सीटों का मेगा विस्तार, PG 275 और पोस्ट-PG 100 करने की तैयारी
Aug 13, 2026, 11:41:00 AM
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले में नया ट्विस्ट, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने लगाई जमानत की गुहार
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले में नया ट्विस्ट, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने लगाई जमानत की गुहार
Aug 13, 2026, 11:31:00 AM
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
Aug 13, 2026, 11:31:00 AM