गश्त पर निकले टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, पत्थर से सिर फोड़ा; आरोपी गिरफ्तार

गश्त पर निकले टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, पत्थर से सिर फोड़ा; आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हुडको इलाके में एक खाली क्वार्टर के पास पूछताछ के दौरान हुए विवाद में टाइगर मोबाइल के जवान सुजीत कुमार पर कथित तौर पर हमला किया गया। हमले में उनके सिर पर चोट लगी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक आदित्य करवा को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सुजीत कुमार और चुन्नू राम सोरेन इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों जवान हुडको स्थित खाली क्वार्टर नंबर 152 के पास पहुंचे, जहां एक युवक मौजूद था। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की। इसी दौरान युवक और जवानों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने सुजीत कुमार के साथ हाथापाई की और पत्थर से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। चोट लगने से जवान घायल हो गए। वहीं, उनके साथ मौजूद चुन्नू राम सोरेन के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें दांत से काटे जाने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आदित्य करवा को पकड़ लिया और उसे पूछताछ के लिए टेल्को थाना ले गई। पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त वहां एक अन्य युवक और एक युवती के भी मौजूद होने की जानकारी मिली है।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ घटना के पीछे की परिस्थितियों और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Trending News

तिरंगे को सलामी की तैयारी पूरी, बोकारो पुलिस लाइन में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
तिरंगे को सलामी की तैयारी पूरी, बोकारो पुलिस लाइन में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
Aug 13, 2026, 12:07:00 PM
JPSC आंदोलन के बीच CM हाउस की किलेबंदी, छात्रों के संभावित कूच को लेकर पुलिस मुस्तैद
JPSC आंदोलन के बीच CM हाउस की किलेबंदी, छात्रों के संभावित कूच को लेकर पुलिस मुस्तैद
Aug 13, 2026, 11:57:00 AM
BPSC TRE 4 पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, शिक्षकों के ट्रांसफर पर....
BPSC TRE 4 पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, शिक्षकों के ट्रांसफर पर....
Aug 13, 2026, 11:56:00 AM
RIMS में मेडिकल सीटों का मेगा विस्तार, PG 275 और पोस्ट-PG 100 करने की तैयारी
RIMS में मेडिकल सीटों का मेगा विस्तार, PG 275 और पोस्ट-PG 100 करने की तैयारी
Aug 13, 2026, 11:41:00 AM
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले में नया ट्विस्ट, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने लगाई जमानत की गुहार
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले में नया ट्विस्ट, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने लगाई जमानत की गुहार
Aug 13, 2026, 11:31:00 AM
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
Aug 13, 2026, 11:31:00 AM
ट्रेन में लावारिस मिला बैग और बोरा, जीआरपी पहुंची तो उड़ गए होश
ट्रेन में लावारिस मिला बैग और बोरा, जीआरपी पहुंची तो उड़ गए होश
Aug 13, 2026, 11:27:00 AM
कैब बुकिंग में टिप ! हो सकता है अहम बदलाव, मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
कैब बुकिंग में टिप ! हो सकता है अहम बदलाव, मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
Aug 13, 2026, 11:24:00 AM
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
Aug 13, 2026, 11:20:00 AM
CM सम्राट चौधरी ने युवाओं की मौज कर दी, दो बड़े फैसले से नौकरियों की होगी बारिश
CM सम्राट चौधरी ने युवाओं की मौज कर दी, दो बड़े फैसले से नौकरियों की होगी बारिश
Aug 13, 2026, 11:06:00 AM