गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, डीसी दिनेश यादव ने टास्क फोर्स को दिये कड़े निर्देश

गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, डीसी दिनेश यादव ने टास्क फोर्स को दिये कड़े निर्देश

गढ़वा जिला मुख्यालय में अवैध खनन, उसके परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने के संकेत दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में अब तक अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने जिले में चल रही खनन गतिविधियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से उनके क्षेत्रों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों से क्रमवार जानकारी ली कि उनके-अपने इलाकों में अवैध खनन की स्थिति क्या है और इसे रोकने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी बैठकों में हर माह की प्रगति रिपोर्ट के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने और अभियान के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की बात कही।

इसके अलावा तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त दिनेश यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और संयुक्त छापेमारी दलों को लगातार सक्रिय रखा जाए।

साथ ही अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा और जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव मौजूद रहे, जबकि अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Trending News

करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM