गुमला के बसिया में 60 दिन तक निषेधाज्ञा लागू, स्कूल-कॉलेज के आसपास तंबाकू बिक्री पर सख्त रोक

गुमला जिले के बसिया अनुमंडल क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। अनुमंडल पदाधिकारी-सह-दंडाधिकारी ने धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करते हुए क्षेत्र में तंबाकू और निकोटिन युक्त उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी आदेश के अनुसार बसिया अनुमंडल अंतर्गत सभी सरकारी और निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के चारों ओर 100 मीटर की सीमा में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी, जर्दा, पान मसाला, हुक्का समेत किसी भी प्रकार के तंबाकू या निकोटिन उत्पादों की बिक्री, भंडारण, वितरण और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, दुकानदार या किसी भी संस्था के खिलाफ कोटपा अधिनियम 2003 की संबंधित धाराओं के तहत जुर्माना सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और आगामी 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Trending News

संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि

Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप

Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई

Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा

Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...

Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...

Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द

Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी

Sep 09, 2026, 11:59:00 AM